हिसार बस स्टैंड पर खड़ी अग्रोहा जाने के लिए ई-बस।
हिसार। रोडवेज डिपो हिसार ने अग्रोहा रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को वीरवार को बड़ी राहत प्रदान की है। वीरवार सुबह से अग्रोहा के लिए ई-बस सेवा चालू की गई। पहले दिन ई-बस ने कुल 8 फेरे लगाए। जिसमें कुल 280 लोगों ने यात्रा की। महज 45 रुपये के किराये पर राहत भरा सफर मिला। यात्रियों को इस बस सेवा के चालू होने से काफी लाभ हुआ है। कुल 11 स्टॉपिज तय बनाए गए है। जिनका किराया दस रुपये 45 रुपये है।
हिसार रोडवेज डिपो में कुल 5 ई-बसें है। यह बसें मुख्य रूप से आजाद नगर, गंगवा रूट पर दौड़ रही थीं लेकिन इनमें से एक बस को इस रूट से हटा कर अब अग्रोहा रूट पर चलाया गया है। ई-बस के कुल 8 फेरे तय किए गए है। 11 स्थानों पर बस का स्टॉपिज तय किया गया है। इस रूट पर ई-बस चलाए जाने की काफी समय से मांग की जा रही थी, लेकिन बसों की कमी के कारण इस रूट पर बस नही चलाई जा रही थी। अब पहले से मौजूद पांच बसों में से एक बस को इस रूट पर चलाने का फैसला लिया गया है। पहले दिन वीरवार को ई-बस सेवा का 280 यात्रियों ने लाभ उठाया।
-
ये बनाए गए है स्टॉपिज :
जिला नागरिक अस्पताल : 10 रुपये
सेक्टर-14 : 10 रुपये
सिरसा चुंगी : 10 रुपये
बीएसएफ : 25 रुपये
दुर्जनपुर : 30 रुपये
चिकनवास : 35 रुपये
अग्रोहा मोड़ : 45 रुपये
अग्रोहा बस स्टैंड़ : 45 रुपये
अग्रोहा मेडिकल कॉलेज : 45 रुपये
:::::::
पहले दिन करीब 280 यात्रियों ने ई-बस सेवा अग्रोहा तक यात्रा की है। बस के कुल 8 फेरे तय किए गए है। किराया दस रुपये से 45 रुपये तक तय किया गया है। हिसार बस स्टैंड से अग्रोहा मेडिकल कॉलेज तक कुल 11 जगह बस के स्टॉपिज तय किए गए है।
केशव कुमार, डीआई ई-बस सेवा हिसार।