फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: दिनभर धूल ने सताया, रात में तेज गर्जना के साथ बादलों ने नहलाया

विज्ञापन
रविवार रात करीब नौ बजे हिसार में हुई बारिश।
विज्ञापन
हिसार। शहर सहित जिलेभर में रविवार को दिनभर धूलभरी हवा ने परेशान किया। आसमान धूल के गुबार से अटा रहा। रात करीब नौ बजे अचानक बादलों की गड़गड़ाहट के बीच बारिश होने लगी। तेज हवा के साथ करीब पौन घंटे तक बारिश का दौर चला। इससे गलियों और सड़कों पर पानी भर गया। अनाज मंडी में खुले में रखा गेहूं भीग गया। मौसम में आए बदलाव का असर यह रहा कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन बारिश और आंधी के आसार हैं। शनिवार रात से शुरू हुआ आंधी का दौर रविवार को दिन भर चला। आसमान से बरसती धूल ने न केवल राहगीरों को बल्कि घरों में भी परेशान कर दिया। गर्द के कारण सूरज का असर नहीं दिखा और इस वजह से गर्मी से राहत मिली। रात में मौसम का रुख अचानक बदल गया। शहर सहित जिले के कई इलाकों में तेज हवा और गर्जन के साथ बारिश होने लगी। यह सिलसिला रुक-रुककर चलता रहा। इस दौरान शहर और ग्रामीण क्षेत्र में बिजली गुल हो गई। सड़कें अंधेरे में डूब गईं। मौसम विभाग ने 4 और 5 मई के लिए भी अंधड़ और तेज हवाओं के साथ कुछ इलाकों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। रविवार को अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.9 डिग्री कम रहा। शनिवार के मुकाबले तापमान में 5.3 डिग्री की गिरावट आई। न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री रहा जो सामान्य से 0.2 डिग्री कम रहा। रात के तापमान में भी 2.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

बारिश के दौरान बिजली सप्लाई ठप
तेज हवा और बारिश के कारण शहर के 90 प्रतिशत क्षेत्र में बिजली गुल हो गई। इस कारण लोगों ने बिजली निगम के अधिकारियों से शिकायतें करना शुरू कर दिया। व्हाट्सएप ग्रुपों में बिजली संबंधी समस्याएं सामने आने लगीं। निगम अधिकारियों को कर्मचारियों के काम में व्यवधान ना डालने की अपील करनी पड़ी, और यह भी बताया कि यदि किसी फीडर में मेजर फाल्ट हो, तो सप्लाई सुचारू होने में अधिक समय लग सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें