फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: श्यामसुख में पेयजल की समस्या के चलते ग्रामीणों ने जलघर पर जड़ा ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रोहा। खंड के गांव श्यामसुख में पेयजल की समस्या को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों ने जलघर के मुख्य गेट को ताला लगा दिया और धरने पर बैठ गए। सूचना मिलते ही जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी पहुंचे और ग्रामीणों को शांत करवाकर उनकी समस्या सुनी। अमित, दलीप, लालचंद, रमेश, बलवान, कौशल्या देवी, बिमला, कृष्णा, अंगूरी आदि ग्रामीणों ने बताया कि गांव में एक करोड़ रुपये से अधिक खर्च होने के बावजूद भी गांव में पिछले करीब एक सप्ताह से पेयजल की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों को महंगे दाम से पानी का टैंकर मंगवाना पड़ता है या फिर गांव से बाहर नलकूपों से पानी लाना पड़ता है। ग्रामीणों की मांग है कि कर्मचारियों की यहां से ट्रांसफर की जाए, गांव के दूसरी ओर नया टैंक बनाकर पास के गांव संदोल से गुजर रही पाबड़ा माईनर नहर से पानी मंगवाया जाए और गांव में वर्षों पुरानी पाइप लाइन की जगह नई पाइप लाइन बिछाई जाए। अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच बात सिरे नहीं चढ़ी तो महिलाओं ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया और भूख हड़ताल की चेतावनी दी। अधिकारियों द्वारा उनकी मांग जल्द ही पूरी करने का आश्वासन देने पर ग्रामीणों ने धरना खत्म किया और ताला खोल दिया।

-
ग्रामीणों को पेयजल समस्या थी, अब गांव में पानी के दो टैंकर लगवा दिए हैं। जो घर-घर जाकर पानी की सप्लाई देंगे। रही बात कर्मचारियों की तो उनकी ट्रांसफर कर दी है और पाइप लाइन, पानी के टैंक का एस्टीमेट बनाकर जल्दी ही भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विकास कुमार, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें