फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: कुंदनापुर रोड पर काटी अवैध कॉलोनी में चला डीटीपी का पीला पंजा

सार

हांसी के कुंदनापुर रोड पर जिला योजनाकार विभाग ने अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई करते हुए सड़कें और निर्माण ढहाए। विभाग ने पहले जिम्मेदार लोगों को नोटिस जारी किया था। अधिकारियों ने नागरिकों से वैधता की जांच कर ही प्लॉट खरीदने की अपील की।
विज्ञापन
हांसी अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई करती हुई जेसीबी। - फोटो : 1
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हांसी। कुंदनापुर रोड पर काटी जा रही अवैध कॉलोनी पर वीरवार को जिला योजनाकार विभाग ने कार्रवाई की। वहां पर डेढ़ एकड़ जमीन पर अवैध रूप से कॉलोनी काटी जा रही थी। टीम ने पीला पंजा चलाते हुए वहां पर बनी कच्ची सड़कें व अन्य निर्माण तोड़ा।
विज्ञापन

कार्रवाई के लिए राजकीय महाविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ़ बंता सिंह जांगड़ा को ड्यूटी मेजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। साथ ही कार्रवाई के दौरान जिला योजनाकार अधिकारी दिनेश सिंह, एफआई सपना, सतीश सोलंकी सहित विभाग के कई कर्मचारी व पुलिस बल मौजूद रहा। अधिकारियों का है कि कार्रवाई से पहले कॉलोनी काटने वाले नरेंद्र, रविंद्र, बादल व संजय नाम के व्यक्तियों को नोटिस जारी किए गए थे। यह कॉलोनी अवैध तरीके से काटी जा रही थी। इस कॉलोनी को काटने के लिए जिला योजनाकार विभाग से अनुमति नहीं ले रखी थी। नोटिस के बाद अब कार्रवाई की गई है। विभाग ने कार्रवाई करते हुए कॉलोनी में कच्ची सड़कें सहित अन्य निर्माण तोड़े। जिला योजनाकार अधिकारी दिनेश सिंह ने आमजन से अपील है कि किसी भी कॉलोनी में प्लॉट खरीदने, मकान खरीदने व निर्माण करने से पहले विभाग से जानकारी जरूर लें। उन्होंने कहा कि आमजन कॉलोनी में प्लॉट खरीदने से पहले हिसार स्थित कार्यालय से पता करवाएं की कॉलोनी वैध है या नहीं। उन्होंने कहा कि अवैध कॉलोनी काटने वालों पर उनकी नजर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें