फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जीजेयू यूथ रेड क्रॉस के 23 स्वयंसेवकों ने किया रिसोर्स मैनेजमेंट सेंटर का भ्रमण

सार

हिसार के गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के 23 यूथ रेड क्रॉस स्वयंसेवकों ने कुरुक्षेत्र के ग्रीन अर्थ रिसोर्स सेंटर का दौरा किया। वहां उन्हें ठोस और गीला कचरा प्रबंधन की विधियां समझाई गईं। इस पहल से पर्यावरण जागरूकता बढ़ी है।
विज्ञापन
भ्रमण करने वाले विद्यार्थी।  - फोटो : 1
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के यूथ रेड क्रॉस के 23 स्वयंसेवकों ने समन्वयक डॉ. महावीर प्रसाद के नेतृत्व में कुरुक्षेत्र स्थित ग्रीन अर्थ संस्था के रिसोर्स मैनेजमेंट एंड सस्टेनेबिलिटी सेंटर का भ्रमण किया।
विज्ञापन

इस दौरान स्वयंसेवकों को ठोस और गीला कचरा प्रबंधन की जानकारी दी गई। संस्था के प्रेम कुमार और मुनेश कुमार ने समझाया कि कचरे को अलग-अलग रखने पर उसे खाद या अन्य संसाधन में बदला जा सकता है। मुनेश कुमार ने बताया कि सेंटर में सूखे कचरे को 25 श्रेणियों में बांटा जाता है और गीला कचरा पशुओं को खिलाने या खाद बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें