फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: तरबूज से भरे ट्रक में छिपा कर ले जा रहे थे नशीला पदार्थ, जांच में पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। स्पेशल स्टाफ पुलिस ने 10 किलो 146 ग्राम चूरा पोस्त सहित पंजाब के संगरूर के बिंटू को गिरफ्तार किया। बिंटू तरबूज से भरे एक ट्रक में चूरा पोस्त को पंजाब लेकर जा रहा था। रास्ते में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे पकड़ा व चूरा पोस्त बरामद कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करके न्यायालय के आदेशानुसार 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी कि नशीला पदार्थ कहां से लेकर आए थे और किसे सप्लाई करना है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि स्पेशल स्टॉफ टीम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी की एक व्यक्ति थोड़ी देर में एक ट्रक में गांव भाटला के पास से पंजाब में नशीला पदार्थ लेकर जाएगा। अगर फोरी तौर पर नाकाबंदी की जाए तो वह काबू आ सकता है। स्पेशल स्टाफ पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए गांव भाटला व चानौत के बीच हांसी बरवाला रोड पर नाकाबंदी कर की। इस दौरान सूचना के अनुसार तरबूज से लदे ट्रक को रुकवाकर चेकिंग की तो तरबूजों के नीचे संदिग्ध वस्तु से भरे प्लास्टिक कट्टे को मौके पर ड्यूटी राजपत्रित अधिकारी के सामने तलाशी ली तो कुल 10 किलो 146 ग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ। चूरा पोस्त को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना सदर हांसी में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग अंकित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें