फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: दिनभर बूंदाबांदी, ठंड से कांपे लोग

Tue, 24 Dec 2024 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शहर में सोमवार शाम तक रुक-रुक हुई बूंदाबांदी से अधिकतम तापमान सामान्य से 6.3 डिग्री कम 14.1 डिग्री तक पहुंच गया। इस गिरावट से सीजन का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। बारिश के कारण लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। सड़कों पर जगह-जगह पानी भर गया और लोग घरों में भी कंपकंपाते रहे। हालांकि बारिश से फसलों को फायदा होगा।
विज्ञापन

सुबह 5 बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई। इसके बाद रुक-रुक शाम 4 बजे तक बूंदाबांदी होती रही। दोपहर करीब 2 बजे बारिश थोड़ी तेज हुई। मगर कुछ ही मिनटों के बाद यह थम गई। दिन भर बादल छाए रहे।
इस कारण से पहली दफा दिन के समय हाड़ कंपा देने वाली ठंड का सामना करना पड़ा। हालांकि बादलवाही के कारण रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई और यह 10.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.4 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं बालसमंद में अधिकतम तापमान 15.7 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री रहा।
विज्ञापन

14 वर्षों में दिसंबर 5वीं बार भीगा : बारिश के लिहाज से दिसंबर माह आमतौर पर सूखा ही रहता है। अगर भारतीय मौसम विभाग के 14 वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो 5 बार दिसंबर माह में बारिश हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें