फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: चालक ने बस चला दी, टायर के नीचे आई छात्रा, हालत गंभीर

विज्ञापन
घायल छात्रा को रेफर करते हुए।
विज्ञापन
हिसार। बरवाला चुंगी पर मंगलवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे रोडवेज बस से उतर रही जीजेयू की छात्रा विजेता पिछले टायर के नीचे आ गई। परिजनों का आरोप है कि चालक ने छात्रा के पूरी तरह उतरने से पहले ही बस चला दी और उसे मोड़ने लगा। राहगीरों ने छात्रा को बस के नीचे से निकालकर जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया। यहां से उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


हादसे के बाद चालक-परिचालक बस छोड़कर भाग गए। बस रोहतक डिपो की थी और सिरसा जा रही थी। सोनीपत निवासी राजेश ने बताया कि उसकी बहन विजेता जीजेयू में साइकोलॉजी से बीएससी सेकेंड ईयर की छात्रा है। मंगलवार को वह सोनीपत से हिसार आ रही थी। बरवाला चुंगी पर बस रुकी और सवारियां उतरने लगीं। विजेता के उतरते समय चालक ने बस चला दी और मोड़ने लगा, जिससे वह गिरकर पिछले टायर के नीचे आ गई।

यात्रियों के शोर मचाने पर चालक ने बस रोक दी। चालक-परिचालक छात्रा को अस्पताल ले जाने के बजाय बस छोड़कर भाग गए। मौके पर एक वाहन चालक ने बस को पीछे किया, जिसके बाद लोगों ने छात्रा को बाहर निकाला।
विज्ञापन


सिटी थाना के जांच अधिकारी अमित कुंडू ने बताया कि अस्पताल से रुक्का मिल गया है। घायल छात्रा के बयान अभी दर्ज नहीं हुए हैं। बयान दर्ज होने के बाद कार्रवाई की जाएगी। राजेश ने बताया कि रात को विजेता के ब्लडर और कूल्हे की हड्डी का ऑपरेशन हुआ है। उसकी हालत अभी चिंताजनक बनी हुई है।

पिछले दिनों बसों से हुए हादसे

17 मार्च 2021: उकलाना के लितानी गांव मोड़ और गैबीपुर के बीच निजी बस की खिड़की से गिरने से भैरी गांव निवासी 11वीं कक्षा के छात्र आशीष की मौत।

26 अप्रैल 2022: हिसार कैंट के गेट नंबर दो के सामने जीजेयू के बीएससी छात्र एवं न्यू मस्तनाथ कॉलोनी निवासी जावेद अहमद रोडवेज बस से गिरकर टायर के नीचे आ गए। हादसे में उनकी मौत हो गई।

12 मार्च 2023: जीजेयू के इकोनॉमिक्स विभाग की द्वितीय वर्ष की छात्रा एवं बरवाला के वार्ड-19 निवासी मनीषा बस में चढ़ते समय पैर फिसलने से गिर गईं। टायर के नीचे आने से उनकी मौत हो गई।

18 जुलाई 2023: जीजेयू के गेट नंबर तीन के सामने रोडवेज बस की चपेट में आने से 18 वर्षीय राहुल की मौत हो गई। गुरुग्राम निवासी राहुल काउंसिलिंग के लिए जीजेयू आया था।
विज्ञापन


7 जून 2024: दर्जनपुर गांव के पास निजी बस से उतरते समय कुलाना गांव की 16 वर्षीय रीतू गिरकर घायल हो गईं। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें