फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सुधरेगी जलनिकासी... 33 करोड़ से 60 किलोमीटर सीवरेज लाइन बिछाने का रास्ता साफ

विज्ञापन
हिसार जवाहर नगर में डालते बरसाती नाले के पाइप। 
विज्ञापन
हिसार। अमृत 2 के तहत शहर में 60 किलोमीटर लंबी सीवरेज लाइन बिछाई जाएगी। इस कार्य पर करीब 33 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसमें 200 से लेकर 1400 एमएम तक की लाइन बिछाई जाएंगी।
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य विभाग की तरफ से लगाया गया टेंडर खुल गया है। अब इसे मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री की कमेटी के समक्ष रखा जाएगा। वहां से मंजूरी मिलते ही एजेंसी को यह टेंडर अलॉट कर दिया जाएगा और फिर एजेंसी अपना काम शुरू कर देगी।
अमृत 2 के तहत शहर की सीवरेज व्यवस्था सुधारने के लिए 236 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया गया है। हालांकि अधिकारियों की तरफ से 260 करोड़ रुपये का बजट बनाकर भेजा गया था। अब इसी बजट में से अलग-अलग टेंडर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


नई वैध कॉलोनियों में बिछाई जाएगी सीवरेज लाइन
इस टेंडर के तहत करीब दो साल पहले मंजूर की गईं कॉलोनियों में सीवरेज लाइन बिछाई जाएगी। इन कॉलोनियों में भगत सिंह नगर, श्रीश्याम विहार, तारा नगर, साउथ सिटी एक्सटेंशन, विश्वासपुरम व सैनिक विहार शामिल है।

50 साल पुरानी लाइन बदली जाएगी
इस दौरान ऋषि नगर श्मशान घाट रोड की सीवरेज लाइन को बदला जाएगा। यह लाइन करीब 50 साल पुरानी है और ईंटाें की बनी हुई है। दो वर्षों में यह लाइन दो बार क्षतिग्रस्त हो चुकी है। चूंकि इस लाइन से वार्ड 1 से 10 का सीवर ऋषि नगर एसटीपी तक जाता है तो इस लिहाज से यह लाइन काफी महत्वपूर्ण भी है। इसके अलावा जवाहर नगर एरिया की पुरानी सीवरेज लाइन की जगह भी नई लाइन बिछाई जाएगी।

ईंटों की बनी सीवरेज लाइन की मरम्मत का एक टेंडर अलॉट
उधर अमृत 2 के तहत शहर की ईंटों से बनी सीवरेज लाइन की मरम्मत भी करवाई जाएगी। इसके तहत जहाजपुल से सिविल अस्पताल तक की सीवर लाइन का टेंडर अलॉट हो गया है। इस कार्य पर 13 करोड़ रुपये खर्च आएगा। वहीं कमिश्नर हाउस से गंगवा तक सीवरेज लाइन की मरम्मत के कार्य के टेंडर की सिर्फ अलॉटमेंट बाकी है जिस पर 19 करोड़ रुपये लागत आएगी। इसके अलावा आईजी चौक से कोर्ट तक सीवरेज लाइन की मरम्मत की भी अलॉटमेंट की जानी है। इस पर कार्य 12 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन


अमृत 2 के अंतर्गत शहर में 60 किलोमीटर लंबी नई सीवरेज लाइन बिछाई जाएगी। इसमें पुरानी कॉलोनियों के अलावा नई कॉलोनियां भी शामिल हैं।
- बलकार सिंह रेड्ढू, एक्सईएन, जनस्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें