फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8.5 करोड़ की लागत से बनेंगे तीन हैंगर

Sun, 22 Jan 2017 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
विज्ञापन
hisar - फोटो : Bureau
विज्ञापन
प्रदेश के मुख्य संसदीय सचिव डॉ. कमल गुप्ता ने शनिवार को एयरोड्रम पर बनने वाले तीन नए हैंगरों का शिलान्यास किया। करीब 8.5 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस काम को अगले डेढ़ साल में पूरा करने की डेडलाइन दी गई है।
विज्ञापन

 सीपीएस डॉ. कमल गुप्ता शनिवार को एयरोड्रम पर पहुंचे। उनके साथ भाजपा जिला महामंत्री सुजीत कुमार, मीडिया प्रभारी सुरेश गोयल धूपवाला, मार्केट कमेटी चेयरमैन महाबीर जांगड़ा, एयरपोर्ट के कार्यकारी अधिकारी कै. शैलेंद्र हुड्डा, पीडब्ल्यूडी के एसडीओ राजकुमार भी मौजूद रहे। इस मौके पर अधिकारियों ने सीपीएस को बताया कि प्रत्येक हैंगर का क्षेत्रफल 35 हजार स्कवायर वर्ग फीट होगा। ये हैंगर अंतरराष्ट्रीय स्तर के होंगे। इसके लिए साढ़े आठ करोड़ रुपये की धनराशि मंजूर हो चुकी है। इनका निर्माण कार्य डेढ़ वर्ष में पूरा हो जाएगा। अंतरराष्ट्रीय स्तर का हवाई अड्डा बनाने में यह निर्माण अहम साबित होगा। दो हैंगर यहां पहले से ही बने हुए हैं। 5 लाख रुपये की लागत से एक वीआईपी लॉज भी बनना प्रस्तावित है। 40 लाख रुपये की लागत से एक सड़क का निर्माण भी किया जाएगा। जो सीधे एयरपोर्ट से बाईपास को मिलाएगी।

नाइट लैंडिंग की सुविधा के लिए प्रोजेक्ट भेजा
डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि जल्द ही हिसार से अंतर्राष्ट्रीय स्तर की उड़ाने शुरू होंगी। हवाई जहाजों की रिपेयरिंग, रखरखाव से लेकर असेंबलिंग का कार्य यहां होगा। हिसार एयरपोर्ट में हैदराबाद एयरपोर्ट की तर्ज पर सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। नाइट लैंडिंग की सुविधा के लिए एलईडी लाइट का प्रोजेक्ट सरकार को भेजा जा चुका है। पीडब्ल्यूडी की ओर से भी हवाई अड्डे के विकास की सभी योजनाएं बनाकर सरकार को भेजी जा चुकी हैं। इस अवसर पर भाजपा के आजाद नगर मंडल अध्यक्ष अनिल गोदारा, संदीप गंगवा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें