फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: सरकारी अस्पताल में मांस का टुकड़ा नोंचता दिखा कुत्ता, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Mon, 27 Oct 2025 12:18 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर हिसार

सार

अग्रसेन नागरिक अस्पताल में मांस का टुकड़ा नोंचते कुत्ते का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।  नागरिक अस्पताल प्रशासन की ओर से इस बारे में कोई सफाई नहीं दी गई है।
 
विज्ञापन
अस्पताल में मांस का टुकड़ा खाता कुत्ता - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला मुख्यालय स्थित महाराजा अग्रसेन नागरिक अस्पताल में मांस का टुकड़ा नोंचते कुत्ते का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। प्रसूति वार्ड के पास का यह वीडियो सोमवार सुबह से वायरल हो रहा है। जिसको लेकर नागरिक अस्पताल प्रबंधन पर सवाल उठाए जा रहे हैं। अभी तक नागरिक अस्पताल प्रशासन की ओर से इस बारे में कोई सफाई नहीं दी गई है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुए करीब एक मिनट के इस वीडियो ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। नागरिक अस्पताल में फर्श पर मांस नोंच रहे कुत्ते का यह वीडियो काफी विचलित करने वाला है। जानकारी के अनुसार एक महिला के प्रसव के बाद कुत्ते ने प्रसूति वार्ड से मांस का टुकड़ा लिया। उसे घसीट कर आगे ले जाकर नौंचा।

नियम के अनुसार अस्पताल में खून की बूंद को भी एक पूरी प्रक्रिया से हटाया जाता है। अस्पताल के अपशिष्ट निपटान के लिए पूरी गाइडलाइन हैं। जिसमें मांस, कटे मानव अंग आदि के निपटान के लिए एक विशेष रंग का प्लास्टिक बैग प्रयोग कर उसे निपटान किया जाता है। अस्पताल प्रशासन से निकलने वाली दवाई, पट्टी ,इंजेक्शन सहित अन्य सभी प्रकार के कचरे के लिए अलग-अलग रंग के डस्टबिन हैं। जिनको निपटान के लिए कचरे को एक निजी एजेंसी को देना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें