फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सीआईआरबी में फिर से शुरू होगा भैंस मेला, हर माह होगी दुग्ध प्रतियोगिता

विज्ञापन
 सीआईआरबी में आयोजित वर्कशॉप में पुस्तक का विमोचन करते हुए। - फोटो : स्वयं
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

हिसार। केंद्रीय भैंस अनुसंधान संस्थान में फिर से भैंस मेले का आयोजन किया जाएगा। साथ ही हर माह दुग्ध प्रतियोगिता करवाई जाएगी। आईसीएआर के महानिदेशक डॉ. एमएल जाट ने संस्थान के निदेशक को यह आदेश दिए। वह रविवार को संस्थान में जलवायु-स्मार्ट, परिशुद्धता और डिजिटल प्रौद्योगिकी को एकीकृत कर भैंस पालन की दिशा में आगे बढ़ना विषय पर आयोजित वर्कशॉप में शिरकत कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने संस्थान के वैज्ञानिकों से कहा कि सिर्फ दुग्ध उत्पादन बढ़ाने से काम नहीं चलेगा, वैल्यू एडिशन पर भी काम करना पड़ेगा। सिर्फ एक राज्य के लिए नहीं, देश के लिए काम कीजिए। सीआईआरबी ने इस वर्कशॉप का आयोजन इंडियन सोसायटी फॉर बुफैलो डेवलपमेंट और एशियन बुफैलो एसोसिएशन के सहयोग से किया। इस वर्कशॉप में बासु पटना के कुलपति डॉ. इंद्रजीत सिंह, आईसीएआर के डीडीजी डॉ. राघवेंद्र भाटा, आईसीएआर के डीडीजी डॉ. राजबीर सिंह व एग्रीनोवेट के सीईओ डॉ. प्रवीण मलिक ने भी भाग लिया। वर्कशॉप में विभिन्न संस्थानों के वैज्ञानिकों के अलावा पशुपालक भी शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें