फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सरकारी अस्पतालों के चिकित्सक आज से दो दिन की हड़ताल पर

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज (एचसीएमएस) एसोसिएशन की राज्य कार्यवाही समिति के आह्वान पर सोमवार सुबह 8 बजे से सरकारी अस्पतालों के चिकित्सक दो दिन की हड़ताल पर रहेंगे। चिकित्सक वरिष्ठ चिकित्साधिकारियों (एसएमओ) की सीधी भर्ती का विरोध कर रहे हैं। जिले में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित न हो इसके लिए चिकित्सा महकमे ने वैकल्पिक इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन

एसोसिएशन के कार्यकारी जिला प्रधान डॉ. मनीष पूनिया ने बताया कि एसएमओ के स्वीकृत 644 पदों में से करीब 200 पद अब भी खाली हैं, जिनमें से 160 पद सेवा नियमों में संशोधन न होने के कारण रिक्त हैं। संशोधित एसीपी संरचना को मुख्यमंत्री और वित्त विभाग की मंजूरी मिलने के बावजूद अधिसूचना जारी नहीं की गई। चिकित्सकों ने पिछले एक वर्ष से लंबित मांगों के पूरे न होने पर बुधवार से बेमियादी हड़ताल की भी चेतावनी दी है।
मरीजों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए सीएमओ डॉ. सपना गहलावत ने वैकल्पिक उपाय किए हैं। पीएमओ डॉ. रीना जैन ने बताया कि महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज (एमएएमसी) अग्रोहा से 16 चिकित्सकों की टीम बुलाई गई है। बीएएमएस को प्रसव कक्ष में लगाया गया है।
विज्ञापन

पीजी और डीआरपीएम कक्षाओं के प्रशिक्षु चिकित्सक ओपीडी और आईपीडी में मरीजों का इलाज करेंगे। एमएएमसी के पीआरओ अंकित ने बताया कि वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर अग्रोहा से सोमवार को हिसार, सिरसा व फतेहाबाद के नागरिक अस्पतालों में चिकित्सक भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें