फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जिद और जुनून ने दिव्यांग सुमन बाला को बनाया स्वीप आइकॉन

Tue, 01 Oct 2024 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हिसार जिले के बरवाला निवासी 42 वर्षीय सुमन बाला।
विज्ञापन
चेतन वर्मा
विज्ञापन

हिसार। बरवाला निवासी 42 वर्षीय सुमन बाला भले ही दिव्यांग हैं पर इरादों को मुकाम तक पहुंचाने का जुनून इस कदर हावी है कि आज अपने जैसे सैकड़ों दिव्यांगों के लिए मिसाल बन चुकी हैं। चुनाव कैसा भी हो लगातार 24 साल से दिव्यांगता को मात दे सुमन अपने बूथ पर सबसे पहला वोट डालती हैं और फिर अपनी स्कूटी पर असहाय बुजुर्गाें को बिठाकर मतदान केंद्रों तक ले जाने में सहारा बनती हैं।
दिव्यांग होने के बावजूद सुमन के जज्बे को देखकर हरियाणा के राज्य चुनाव आयुक्त पंकज अग्रवाल उन्हें स्वीप (सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता) आइकॉन घोषित किया है। अब सुमन बाला रोजाना शाम 4 बजे स्कूटी पर गली-गली घूमकर लोगों के बीच जाती हैं और उन्हें अधिक से अधिक मतदान करने के लिए जागरूक कर रही हैं।
विज्ञापन



हर काम को समय से पहले पूरा करने का जुनून
सुमन जब वह 4 साल की थी, उसे पोलियो हो गया था। इस वजह से एक पैर कमजोर है। उसे हर काम को समय से पहले पूरा करने का जुनून है। चाहे पढ़ाई हो, रसोई हो या सामाजिक कार्य, हर काम में आगे रहती हैं। इसी जज्बे की बदौलत आज सुमन मिसाल बन चुकी हैं। वह खासकर दिव्यांग बालिकाओं व महिलाओं को सिलाई-कढ़ाई व बुनाई सिखाकर स्वावलंबी बना रही हैं।

बचपन में ही छिन गया पिता का सहारा, मां भी दिव्यांग
सुमन के सिर से पिता सेवाराम का साया बचपन में ही उठ गया था, मां पार्वती दिव्यांग है। चार भाई-बहनों में बड़ी होने के कारण परिवार का पूरा बोझ सुमन के कंधों पर था। पहले उन्होंने बैग बनाने का काम शुरू किया। इसके बाद हॉबी क्लास शुरू की, जिसमें बच्चियों को पेंटिंग व रंगोली सिखाकर परिवार का पालन-पोषण शुरू किया। शुरू में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा, लेकिन उसकी मेहनत और लगन के आगे गरीबी ने घुटने टेक दिए। सुमन बरवाला में नहर कोठी के पास राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हिंदी पढ़ाती हैं। संगीत व हिंदी में डबल एमए है और हिंदी में पीएचडी कर रही हैं। नारी सशक्तिकरण, मतदान सहित सामाजिक कुरीतियों पर सुमन कई लेख, कविताएं व गीत भी लिख चुकी हैं।
विज्ञापन

बचपन से ही जीवन संघर्षभरा रहा है, लेकिन हौसला नहीं टूटने दिया। पढ़ाई के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में लगी रहीं। न केवल खुद सबसे पहले मतदान करती हूं, बल्कि उन लोगों को भी मतदान केंद्र तक ले जाती हूं, जो दिव्यांग है। प्रशासन ने आइकॉन बनाया है, इससे और प्रोत्साहन मिलेगा। -सुमन बाला, आइकॉन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें