फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: वेदपाल तंवर की फर्म गोवर्धन माइंस एंड मिनरल की 56.97 करोड़ की संपत्तियां कुर्क

Tue, 01 Oct 2024 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने खनन कारोबारी वेदपाल तंवर व अन्य की 56.97 करोड़ रुपये की संपत्तियों को कुर्क किया है। ईडी ने इस बारे में एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी है। पोस्ट में बताया गया कि धन शोधन निवारण अधिनियम 2002 के प्रावधानों के तहत मैसर्स गोवर्धन माइनस एंड मिनरल हिसार, वेदपाल सिंह तंवर व अन्य मामले में 56.97 करोड़ रुपये की चल अचल संपत्ति कुर्क की है। नकदी, बैंक जमा, आभूषण, महंगी लग्जरी कारों आदि के रूप में चल संपत्तियां, जिनका मूल्य 4.81 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन

इसके अलावा फार्म हाउस, कृषि भूमि, आवासीय भूखंड, आवासीय मकान, फ्लैट, वाणिज्यिक कार्यालय के रूप में 52.16 करोड़ रुपये की चल संपत्तियां कुर्क की गई हैं। हिसार में सेक्टर 15 स्थित वेदपाल तंवर की कोठी, अर्बन एस्टेट में वजीर सिंह कोहाड़, हांसी में कांग्रेस नेता सुरेंद्र मलिक की कोठी पर ईडी की टीमों ने तीन अगस्त 2023 को छापा मारा था। कार्रवाई के बाद ईडी काफी सामान, दस्तावेज , लैपटॉप, मोबाइल अपने साथ ले गई थी। वेदपाल तंवर तोशाम के खानक में खनन का कारोबार करते हैं। कांग्रेस सरकार के समय हुए मिर्चपुर कांड में पीड़ित परिवाराें को वेदपाल तंवर ने हिसार स्थित अपने आवास पर आश्रय दिया था।
चुनाव लड़ चुके हैं वेदपाल तंवर
वेदपाल ने वर्ष 2019 में भिवानी जिले से विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। जांच में ईडी को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले थे, जिनमें पाया गया कि करोड़ों की हेराफेरी गई है। ईडी ने नोटिस जारी कर तंवर से जवाब मांगा। इसके बाद ईडी ने 24 मई 2024 को उन्हें हिरासत में लिया। वर्ष 2019 में वेदपाल तंवर ने गोवर्धन माइंस के साथ मिलकर काम शुरू किया था। 1 जनवरी 2022 को डाडम पहाड़ी में हादसे में पत्थरों के नीचे दब जाने से पांच लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना के करीब दो माह तक खनन कार्य बंद रहा था। हादसे में जांच कर रही टीमों ने बाद में खनन पर स्थायी तौर पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें