फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन : मतदान कल, पहली बार ईवीएम का इस्तेमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव की तैयारियां तेज हो चुकी हैं। शुक्रवार को मतदान होगा। पहली बार जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में ईवीएम का इस्तेमाल हो रहा है।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी सुनील तिवारी, सह चुनाव अधिकारी अधिवक्ता राजेश वर्मा, राम सिंह सोढ़ी, शीतल कुमार शिल्ला, विकास देहडू, अनुराग भारद्वाज, नवनीत चहल ने बताया कि अधिवक्ताओं को अपना पहचान पत्र साथ लेकर आना अनिवार्य होगा।
चुनाव 28 फरवरी को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक जिला बार एसोसिएशन के बार रूम में मतदान होगा। मतदान के तुरंत बाद ईवीएम मशीनों से मतगणना की जाएगी। बहुत जल्द चुनाव परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। सभी अधिवक्ता चुनाव से संबंधित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों का पालन करें।
विज्ञापन

चुनाव प्रचार के दौरान कोई भी उम्मीदवार हिसार न्यायालय परिसर की किसी भी दीवार, खंभों या गेटों आदि पर किसी तरह का कोई बैनर, होर्डिंग का उपयोग नहीं करेंगे, ताकि निष्पक्ष, सम्मानजनक और शांतिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया को बनाए रखा जा सके।
ये प्रत्याशी आजमा रहे भाग्य : बार एसोसिएशन के प्रधान पद के लिए 8, उप प्रधान के लिए 4, सचिव पद के लिए 6, सह सचिव पद के लिए 4 और कोषाध्यक्ष पद के लिए 3 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे हैं। प्रधान पद के लिए ईश्वर सिंह, सुभाष मित्तल ,संदीप बूरा, अमित सैनी, ओम नारायण कौशिक, ब्रिजेश कुमार सिंधु, सुंदर सिंह बैनीवाल और सुरेंद्र सिंह ढुल, उप प्रधान के लिए विकास पूनिया, अजीत सिंह ढिल्लों, भागीरथ सिंह लदोईया, दिनेश सिंह सैनी, सचिव पद के लिए प्रसिद्ध नैन, प्रवीण कुमार दहिया, समीर भाटिया, उमेद सिंह बैनीवाल, विक्रम जीत मित्तल चुनाव लड़ रहे हैं।
सह सचिव के लिए प्रवेश कुमार बिरमानी,कर्मबीर कुंडू, राज कुमारी लोट, सुनील कुमार भारद्वाज चुनाव लड़ रहे हैं। कोषाध्यक्ष पद के लिए अरुण शर्मा, मनीष सांगवान, सुनील कुमार सहदेव में त्रिकोणीय मुकाबला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें