जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश अलका मलिक का स्वागत करते हुए।
हिसार। जिला बार एसोसिएशन ने मंगलवार को बार रूम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश अलका मलिक और अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नताशा शर्मा का स्वागत किया। बार पदाधिकारियों और वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने दोनों न्यायाधीशों का फूलों के गुलदस्ते से अभिनंदन किया।
बार प्रधान एडवोकेट संदीप बूरा ने बताया कि अलका मलिक सीबीआई कोर्ट चंडीगढ़ से स्थानांतरित होकर हिसार आई हैं, जबकि नताशा शर्मा फतेहाबाद से स्थानांतरित हुई हैं। अलका मलिक पहले भी दो बार हिसार में न्यायिक सेवाएं दे चुकी हैं और अब तीसरी बार यहां कार्यभार संभाल रही हैं। वे हिसार न्यायालय के इतिहास में तीसरी महिला जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनी हैं।
प्रधान संदीप बूरा ने कहा कि अधिवक्ताओं की भूमिका केवल मुवक्किलों की पैरवी तक सीमित नहीं है, बल्कि न्याय प्रक्रिया को सशक्त और संवेदनशील बनाने में भी वे अहम भूमिका निभाते हैं। सचिव एडवोकेट समीर ने बताया कि बार की ओर से सभी न्यायिक अधिकारियों का स्वागत किया गया।