फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बस पास के लिए निजी बस के परिचालक व छात्रा के बीच में विवाद

Thu, 25 Sep 2025 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। हांसी से रोहतक रूट पर चलने वाली एक निजी बस में छात्रा व परिचालक के बीच में बस पास के लिए विवाद हो गया। परिचालक का कहना है कि बुधवार को बस स्टैंड पर एक छात्रा के कहने पर कुछ युवकों ने उसके साथ मारपीट की व 13 हजार रुपये छीन लिए। परिचालक को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। बताया जा रहा है कि मामले में छात्रा ने भी पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन

मारपीट की घटना दोपहर करीब दो बजे की है। बस उस समय रोहतक जाने वाले बूथ पर लगी हुई थी। बस के परिचालक महम निवासी घायल राहुल ने बताया कि गढ़ी गांव की छात्रा ने फोन करके कुछ युवकों को हांसी बस स्टैंड पर बुलाया और उस पर हमला करवाया। इस दौरान उसके सिर पर ईंट मारी। परिचालक के अनुसार छात्रा ने बडाला गांव के 8-10 युवकों को बुलाया था। उसने बताया कि रोडवेज की तरफ जारी बस पास को लेकर विवाद हुआ है। छात्रा बस पास मामले में हिसार कोर्ट के आदेश बता कर पास को निजी बस में चलाने की जिद कर रही थी। बताया जा रहा है कि मंगलवार को गांव बडाला में हांसी जुलाना रूट की चार निजी बस को सुबह करीब एक घंटे तक छात्र-छात्राओं ने रोका गया। बस स्टैंड चौकी प्रभारी जोगिंद्र सिंह ने बताया कि दोनों शिकायतकर्ताओं को शहर थाना में शिकायत देने के लिए कहा था। मामले में शहर थाना पुलिस जांच करेगी।

छात्र-छात्राओं में भ्रम फैलाया जा रहा है कि बस पास सभी निजी बसों में लागू है। यह आदेश केवल हिसार से भट्टू रूट की तीन बसों पर ही लागू है क्योंकि मामला सिविल सूट था। जबकि उनकी बस रोहतक जिले की है। इस बारे में सर्वोच्च न्यायालय ने भी स्पष्ट आदेश दिए हुए हैं की एसटीयू की तरफ से जारी पास निजी बसों पर लागू नहीं किया जा सकता। - डॉ़ धन सिंह, राज्य प्रधान, प्राइवेट बस वेलफेयर एसोसिएशन।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें