फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: दिव्यांगों की रुकी पेंशन व बुनियादी मांगों को लेकर विकलांग अधिकार मंच ने सौंपा ज्ञापन

Wed, 15 Jul 2026 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हांसी सीटीएम हिमांशु को ज्ञापन सौंपते विकलांग अधिकार मंच के सदस्य। मंच
विज्ञापन
हांसी। विकलांग अधिकार मंच के हांसी जिले के कार्यकर्ताओं ने मांगों के लिए प्रधान मनोज ठाकुर की अध्यक्षता में मंगलवार को सीटीएम हिमांशु चौहान को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान मंच के पदाधिकारियों ने प्रशासन के रवैये पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। साथ ही चेतावनी दी की यदि प्रशासन ने इन जायज समस्याओं पर जल्द ही संज्ञान लेकर समाधान नहीं किया, तो आने वाले दिनों में दिव्यांग अधिकार मंच मजबूरन धरना प्रदर्शन करने पर विवश होगा जिसकी जिम्मेदारी पूरी तरह प्रशासन की होगी।
विज्ञापन

ठाकुर और सचिव सुनील मजोका ने कहा कि जन्म तिथि सत्यापन (डेट ऑफ बर्थ वेरिफिकेशन) के नाम पर कई दिव्यांगों की पेंशन रोक दी गई है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जन्म तिथि सत्यापन का दिव्यांगता से कोई संबंध नहीं है, इसलिए रुकी हुई पेंशन तुरंत बहाल की जाए। इस दौरान सुरेश कुमार, संजय, राम भगत, अनिल, सुरेंद्र लालपुरा, विजय, कुलदीप, ईश्वर सिंह व अन्य दिव्यांग साथी मौजूद रहे।
यह मांगें उठाई कर्मचारियों ने:
उन्होंने मांग की कि हरियाणा सरकार की ओर से दी गई मुफ्त बस पास सुविधा सभी रोडवेज बसों में अनिवार्य रूप से लागू की जाए। दिव्यांगों के ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए प्रस्तावित विशेष शिविर शीघ्र आयोजित किया जाए। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र दिव्यांगों को प्राथमिकता से आवास तथा स्वरोजगार के लिए मुद्रा ऋण उपलब्ध कराया जाए। साथ ही जिला सचिवालय में कार्यरत दिव्यांग कर्मचारियों की सुविधा के लिए मिनी सचिवालय के बाहर रोडवेज बसों का नियमित ठहराव सुनिश्चित करने की भी मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें