फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सिवानी से चंडीगढ़ के लिए सीधी बस सेवा शुरू

Fri, 02 May 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
सिवानी मंडी। सिवानी क्षेत्र के लोगों के लिए एक बड़ी सौगात आई है। अब उन्हें चंडीगढ़ जाने के लिए न तो बस स्टैंड बदलने की परेशानी होगी और न ही निजी साधनों का सहारा लेना पड़ेगा। हिसार डिपो की ओर से 2 मई से सिवानी से चंडीगढ़ के लिए सीधी बस सेवा शुरू की जा रही है। यह सुविधा नलवा विधायक रणधीर सिंह पनिहार के प्रयासों से संभव हो पाई है, जिसके लिए क्षेत्रवासियों ने उनका आभार जताया है। यह बस प्रतिदिन सुबह 4:50 बजे सिवानी से रवाना होगी और दोपहर 11 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। लंबे समय से सिवानी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों को चंडीगढ़ जाने के लिए पहले हिसार के बस स्टैंड पर जाना पड़ता था। कई बार उन्हें अपने निजी साधनों से यात्रा करनी पड़ती थी, जिससे समय और खर्च दोनों बढ़ते थे। अब सीधी बस सेवा मिलने से आम नागरिकों, विद्यार्थियों, मरीजों और नौकरी-पेशा लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

स्थानीय नागरिक पुनीत केडिया, सुमित केडिया, प्रेम अरोड़ा, मनीष वशिष्ठ, पंकज बंसल, दिव्या राजपूत, सुनीता अग्रवाल समेत अन्य लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए विधायक पनिहार का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें