फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: मोबाइल टावर में लगी आग, धमाके से फटी बैटरियां

Fri, 02 May 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हांसी आग लगने पर धमाके के साथ उड़ा मोबाइल टॉवर का केबिन। 
विज्ञापन
हांसी। फव्वारा चौक के समीप आदर्श नगर के एक प्लॉट में लगे मोबाइल टावर में वीरवार दोपहर करीब सवा एक बजे आग लग गई। आग लगने से टावर के केबिन में रखीं बैटरियां धमाके के साथ फट गईं, जिससे लाखों रुपये का सामान जल गया। गर्मी के कारण शॉर्ट सर्किट से आग लगना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार फायर ब्रिगेउ के फायर ऑपरेटर विनोद जांगड़ा वीरवार दोपहर करीब सवा एक बजे ड्यूटी से लौट रहे थे। इस दौरान उन्होंने मोबाइल टावर से धुआं उठता देखा। इस पर उन्होंने फायर ब्रिगेड को सूचित किया। वहीं, बिजली निगम के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर सप्लाई बंद की। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से केबिन में रखीं बैटरियां, सर्वर व अन्य सामान जलकर राख हो गया। टावर इंडस टॉवर कंपनी लिमिटेड की तरफ से लगाया गया है। कंपनी के तकनीकी एक्सपर्ट सुरेंद्र ने बताया कि इस टावर से आस पास के पांच अन्य टावर भी लिंक है। इस दौरान वीआई व एयरटेल कंपनी का नेटवर्क करीब छह घंटे प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें