फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: डिजिटल एक्स-रे सुविधा से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई धार

Tue, 07 Jul 2026 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल नारनौंद में लगी नई एक्स-रे मशीन।
विज्ञापन
नारनौंद। मरीजों की सहूलियत और आधुनिक उपचार की दिशा में सोमवार का दिन राहत का संदेश लेकर आया। नागरिक अस्पताल में नई डिजिटल एक्स-रे मशीन की सुविधा शुरू होने से मरीजों को सटीक और त्वरित जांच की उम्मीद है। क्षेत्र के मरीजों को भी जांच के लिए लंबे इंतजार से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन

एसएमओ डॉ. यशपाल ने बताया कि इससे पहले अस्पताल में केवल पोर्टेबल एक्स-रे मशीन उपलब्ध थी, जिसकी क्षमता सीमित थी। अब हरियाणा सरकार की ओर से उपलब्ध कराई गई नई अत्याधुनिक मशीन शुरू होने के बाद मरीजों को बेहतर जांच सुविधा मिल रही है। अस्पताल में प्रतिदिन औसतन 30 एक्स-रे किए जा रहे हैं। नई मशीन के संचालन से जांच की गुणवत्ता और कार्यक्षमता सुधार आएगा है।
उन्होंने बताया कि नागरिक अस्पताल में रेडियोग्राफर के पांच पद हैं। इनमें से दो रेडियोग्राफर वर्तमान में प्रतिनियुक्ति (डेपुटेशन) पर अन्य स्थानों पर कार्यरत हैं, जबकि तीन रेडियोग्राफर अस्पताल में सेवाएं दे रहे हैं। उपलब्ध स्टाफ के माध्यम से एक्स-रे सेवाएं नियमित रूप से संचालित की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें