फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: डीएचबीवीएन की वेबसाइट दो दिन से बंद, बिल भरने का एक और मौका मिलेगा

Wed, 25 Mar 2026 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
बालसमंद। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) की आधिकारिक वेबसाइट पिछले दो दिनों से अपडेट के कारण बंद है। इसके चलते बिजली बिल जमा करने सहित निगम से जुड़ी सभी ऑनलाइन सेवाएं प्रभावित हो गई हैं। वेबसाइट बंद रहने से बिल जमा न कर पाने वाले उपभोक्ताओं को निगम की ओर से बिना पेनल्टी एक दिन का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
विज्ञापन

डीएचबीवीएन के अंतर्गत हरियाणा के 11 जिलेहिसार, भिवानी, चरखी दादरी, सिरसा, फतेहाबाद, रोहतक, झज्जर, सोनीपत, गुरुग्राम, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ आते हैं। वेबसाइट बंद होने से इन जिलों के लाखों उपभोक्ता प्रभावित हो रहे हैं।
बालसमंद क्षेत्र के गांव सीसवाला सहित दक्षिण हरियाणा के हजारों उपभोक्ताओं के बिजली बिल की अंतिम तिथि 23 और 24 मार्च थी, लेकिन वेबसाइट न चलने के कारण कई लोग भुगतान नहीं कर सके। इसके अलावा नए बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन, ऑनलाइन बिल भुगतान, सोलर योजना में आवेदन, नाम परिवर्तन तथा लोड बढ़ाने या घटाने जैसी प्रक्रियाएं भी ठप हो गई हैं।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं का कहना है कि वेबसाइट बंद होने से बिल जमा करने से लेकर नए कनेक्शन लेने तक हर काम में परेशानी हो रही है और लेट फीस लगने की आशंका भी बनी हुई है।

निगम की वेबसाइट अपडेट के लिए 23 मार्च से बंद है। तकनीकी टीम के अनुसार इसे 24 मार्च रात तक चालू करने का प्रयास किया जा रहा है। जो उपभोक्ता बिल जमा नहीं कर पाए हैं, उन्हें बिना पेनल्टी एक दिन का अतिरिक्त मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन

- धर्मवीर सिंह, एसडीओ, बिजली निगम, बालसमंद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें