फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर वार्ड में 50-50 लाख रुपये से होंगे विकास कार्य

Wed, 06 Apr 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार
विज्ञापन
हिसार नगर निगम - फोटो : demo
विज्ञापन
नया वित्त वर्ष शुरू होते ही शहर में विकास के रास्ते खुलते नजर आ रहे हैं। हर वार्ड में 50-50 लाख रुपये से विकास कार्य होंगे। इस संबंध में नगर निगम की टेक्निकल ब्रांच से डायरेक्टर ऑफिस ने करोड़ों रुपये के कामों के एस्टीमेट मांगे हैं। इसे देखते हुए नगर निगम अधिकारियों ने भी हर वार्ड में कम से कम 50-50 लाख रुपये के कामों के एस्टीमेट बनाकर देने के आदेश जारी कर दिये हैं। हालांकि यह राशि प्रत्येक वार्ड में 1 करोड़ तक हो सकती है। निगम के जेई सभी वार्डों को साथ लेकर उनके एस्टीमेट बनाने में लगे हुए हैं। इसके साथ पार्षदों को भी मौखिक सूचना देकर अपने वार्ड के पेंडिंग पड़े काम करवाने बारे व उनके एस्टीमेट बनवाने बारे कहा गया है।
विज्ञापन


वार्ड 2 के बनाए 75 लाख के एस्टीमेट
वार्ड नंबर 2 की पार्षद कमला बंसल ने बताया कि उनके वार्ड की सड़कों को पक्का करने सहित कई अन्य विकास कार्यों के एस्टीमेट बनाने के लिए निगम के टेक्निकल ब्रांच के अधिकारियों से संपर्क किया है। सर्वे चालू है। उनके वार्ड के करीब 75 लाख रुपये की कीमत के काम के एस्टीमेट तैयार किए जा रहे हैं।

वार्ड 19 के बनाए 46 लाख रुपये के एस्टीमेट
वार्ड नंबर 19 के पार्षद नरेंद्र शर्मा ने बताया कि उनके वार्ड के करीब 46 लाख रुपये की लागत के होने वाले कार्यों के एस्टीमेट तैयार किए जा रहे हैं। जेई कर्मपाल जिन गलियों को पक्का करना है। उनका सर्वे कर यह एस्टीमेट तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन


गलियों का अलग से एस्टीमेट बनाने के आदेेश
निगम के टेक्निकल विंग के अधिकारियों का कहना है कि निगम हाउस में पार्षदों ने जिन जिन गलियों को पक्का करने का रेजूलेशन डाला था उसके एस्टीमेट तैयार करने के भी जेई को आदेश दिए गए हैं। ये एस्टीमेट अलग से तैयार किए जा रहे हैं।

हर वार्ड के जो भी काम हैं पार्षदों से उनके वार्ड के कार्यों की लिस्ट मांगी है। उस लिस्ट के आधार पर हमारे इंजीनियर सर्वे कर एस्टीमेट तैयार कर रहे हैं। ये एस्टीमेट मुख्यालय भेजे जाएंगे। जिन जिन कार्यों की अप्रूवल मिलती जाएगी उसके हिसाब से टेंडर लगाकर काम शुरू करवा दिए जाएंगे।
विज्ञापन

-  रामजीलाल, एक्सईएन नगर निगम हिसार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें