फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: मंजिल कन्याकुमारी और राह में शिक्षा का उजियारा

Mon, 16 Nov 2026 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हिसार में रिटायर्ड आईआरएस अ​धिकारी राजीव कौशल का स्वागत करते शहरवासी। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
हिसार। जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में सहयोग और युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश देने के लिए सेवानिवृत्त आईआरएस अधिकारी राजीव कौशल कश्मीर से कन्याकुमारी तक करीब चार हजार किलोमीटर की साइकिल यात्रा पर निकले हैं। उनका लक्ष्य 40 दिनों में यात्रा पूरी कर 10 दिसंबर तक कन्याकुमारी पहुंचना है।
विज्ञापन

राजीव कौशल पटियाला की शीला अलीपुरिया चैरिटेबल सोसायटी और ग्रीन बाइकर्स एंड रनर्स क्लब के सदस्य हैं। उन्होंने एक नवंबर को श्रीनगर से अपनी यात्रा शुरू की थी। हिसार पहुंचने पर अधीक्षक बलराज मेहरा, अशोक कुमार, विकास यादव, प्रदीप कुमार और अन्य स्टाफ सदस्यों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने इस सामाजिक पहल की सराहना भी की।
राजीव कौशल ने कहा कि यदि समाज का प्रत्येक व्यक्ति एक जरूरतमंद बच्चे की पूरी शिक्षा की जिम्मेदारी उठा ले तो शिक्षा से वंचित बच्चों की संख्या काफी कम हो सकती है। भारत जैसे विशाल जनसंख्या वाले देश में शिक्षा सभी तक पहुंचाना बड़ी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें शिक्षा के क्षेत्र में लगातार प्रयास कर रही हैं। लेकिन इस जिम्मेदारी को केवल सरकारों पर नहीं छोड़ा जा सकता। समाज के हर व्यक्ति को आगे आकर जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई में सहयोग करना चाहिए। साइकिल यात्रा के माध्यम से उनका प्रयास शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना है।
-
बच्चों की शिक्षा के क्षेत्र में कर रहे काम

राजीव कौशल ने बताया कि उनकी संस्था शीला अलीपुरिया चैरिटेबल सोसायटी इसी उद्देश्य के साथ जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रही है। इस पहल के माध्यम से समाज के लोगों को शिक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने और जरूरतमंद बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें