फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी स्पीकर ने विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने शनिवार को नलवा हल्के के विभिन्न गांवों में विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। गांव डाया में 4.98 लाख की गली ,11.98 लाख रुपये की लागत से रास्ते का निर्माण, 3.46 लाख रुपये की लागत से मैन रोड के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत भर्री में एचआरडीएफ स्कीम के तहत 18 लाख रुपये की लागत से बनने वाले पंचायतघर के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। डिप्टी स्पीकर ने गांव हरिता में एचआरडीएफ स्कीम के तहत पांच लाख रुपये की लागत से बनने वाले पंचायतघर में हाल कमरे के निर्माण कार्य तथा नरेगा स्कीम के तहत 5 लाख 42 हजार रुपये चारनौंद रोड से पारूल लता के खेत तक के रास्ते के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
ग्राम पंचायत तलवंडी बादशाहपुर में फिरनी के निर्माण कार्य, स्याहड़वा में एफएफसी स्कीम के तहत पांच लाख रुपये की लागत से बनने वाली मुख्य फिरनी, डी-प्लान के तहत 4 लाख 98 हजार रुपये की लागत से बनने वाले खाल के निर्माण, 4.98 लाख रुपये की लागत से बनने वाले मुख्य चौपाल के निर्माण कार्य तथा 4.22 लाख रुपये की लागत से बनने वाली गली के निर्माण कार्य का भी लोकार्पण किया। इस अवसर पर हरियाणा पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा, एसडीएम अश्वीर नैन, जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप सिहाग, रविंद्र रोकी, डाया से सरपंच बलजीत, संदीप, पायल, सत्य नारायण, राजेंद्र मलोदा, मेवा सिंह सूरा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें