फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: उपायुक्त राहुल नरवाल ने की तैयारियों की समीक्षा

Fri, 09 Jan 2026 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हांसी में तैयारी का निरीक्षण करते डीसी राहुल नरवाल व एसपी अमित यशवर्धन।
विज्ञापन
हांसी (हिसार)। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत के दो दिवसीय दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। इसी कड़ी में उपायुक्त राहुल नरवाल ने बुधवार को नारनौंद, पेटवाड़ व हांसी में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।
विज्ञापन

उपायुक्त राहुल नरवाल ने बताया कि हांसी, नारनौंद एवं पेटवाड़ गांव में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर लगभग सभी आवश्यक प्रबंध पूर्ण कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि 9 जनवरी को मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत बार एसोसिएशन के बैनरतले हांसी में आयोजित सम्मान समारोह में शिरकत करेंगे। मुख्य न्यायाधीश का हांसी आगमन दोपहर तीन बजे के बाद निर्धारित है।

नारनौंद में सीजेआई का आगमन कल, सुरक्षा व्यवस्था होगी अभेद्य

नारनौंद (हांसी)। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत 10 जनवरी (शनिवार) को नारनौंद और अपने पैतृक गांव पेटवाड़ में जाएंगे। सीजेआई के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था अभेद्य होगी। जिला और पुलिस प्रशासन उनके प्रस्तावित कार्यक्रमों की तैयारियों में जुटा हुआ है। हांसी के उपायुक्त राहुल नरवाल ने वीरवार को विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ नारनौंद और पेटवाड़ में कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन



निरीक्षण के दौरान उपायुक्त नरवाल ने एसपी अमित यशवर्धन और एसडीएम विकास यादव सहित अन्य अधिकारियों के साथ रूट प्लान, वाहन पार्किंग, मंच व्यवस्था, पौधरोपण स्थल, पेयजल, बिजली आपूर्ति, सफाई और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और निर्धारित समय-सीमा में शेष कार्य पूरे करने के निर्देश दिए।

सीजेआई का दौरा जिले के लिए गौरव का विषय



उपायुक्त ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का दौरा जिले के लिए गौरव का विषय है। ऐसे में प्रशासन की जिम्मेदारी है कि कार्यक्रम शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से हो। सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए व्यापक और कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। इसके तहत अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित कर दी गई है। कार्यक्रम स्थलों समेत पूरे मार्ग के चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

उपायुक्त ने बताया कि 10 जनवरी को सीजेआई नारनौंद उपमंडल कार्यालय परिसर में नवनिर्मित न्यायिक परिसर भवन का शिलान्यास कर न्यायालय का विधिवत शुभारंभ भी करेंगे। इसके बाद वे अपने पैतृक गांव पेटवाड़ में प्रस्तावित सम्मान समारोह में भाग लेंगे। सीजेआई नारनौंद स्थित न्यायिक परिसर में पौधरोपण भी करेंगे।

एसपी ने व्यवस्थाओं की हकीकत जानी



वहीं, एसपी यशवर्धन के नेतृत्व में हांसी पुलिस ने वीरवार को फाइनल रिहर्सल किया। एसपी ने नारनौंद तहसील में प्रस्तावित कोर्ट स्थापना स्थल और पेटवाड़ गांव के स्टेडियम में आयोजित होने वाले सम्मान समारोह स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान मंच व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, बैरिकेडिंग, ट्रैफिक रूट ड्यूटी और वीवीआईपी की आवाजाही संबंधी सभी व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा गया।

रिहर्सल के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने सुरक्षा प्रबंधों का अभ्यास किया। एसपी ने सभी कर्मचारियों को सतर्क रहते हुए अपनी ड्यूटी ईमानदारी और जिम्मेदारी से निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वीवीआईपी कार्यक्रम होने के कारण किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें