फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deputy CM Dushyant Chautala: विधानसभा चुनाव पर बोले, सभी पार्टी 90 सीटों पर तैयारी करती हैं, हम भी कर रहे

Sat, 10 Jun 2023 01:59 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)

सार

हरियाणा में गठबंधन सरकार को लेकर लगातार चर्चाएं चल रही हैं। भाजपा और जजपा के नेता एक दूसरे पर लगातार बयानबाजी कर रहे हैं। इस कड़ी में दुष्यंत चौटाला ने गठबंधन के सवाल पर कहा कि मुझे कोई संशय नहीं है। साढ़े तीन साल से मजबूत सरकार चला रहे हैं।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने गठबंधन के सवाल पर कहा कि मुझे कोई संशय नहीं है। साढ़े तीन साल से मजबूत सरकार चला रहे हैं। साढ़े तीन साल में साढ़े तीन लाख बार पूछा गया कि गठबंधन चलेगा या नहीं। मुझे नहीं लगता कि आज इस विषय पर चर्चा करने का कोई सवाल नहीं है। सभी पार्टी विधानसभा की 90 सीटाें पर चुनाव लड़ने की तैयारी करती हैं। हम भी कर रहे हैं। इसके लिए पार्टियां अपना संगठन खड़ा करने के लिए निरंतर काम करती हैं।

विज्ञापन


हिसार अमर उजाला कायार्लय में पहुंचे डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला
अमर उजाला हिसार कार्यालय में शनिवार को पहुंचे डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने सवालों का जवाब देते हुए कहा कि अभी राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ विधानसभा के बाद लोकसभा चुनाव होंगे। उसके बाद हरियाणा विधानसभा का चुनाव होना है। विधानसभा चुनाव गठबंधन में लड़ेंगे या नहीं, अभी कहना ज्यादा जल्दी होगी। गठबंधन में कितनी सीट पर लड़ेंगे यह पार्टी के मुखिया पर छोड़ देना चाहिए। मुझे नहीं लगता कि उचाना सीट इतना बड़ा मुद्दा है कि जिस कारण गठबंधन पर कोई असर पड़ेगा। दोनों पार्टी ने कामन मिनिमम प्रोग्राम बनाया था। जिसमें मैंने कई घोषणाओं को पूरा कराया है। कोरोना जैसी महामारी के बावजूद हम पेंशन में 750 रुपये बढ़ा चुके हैं। इसमें बढ़ोतरी के लिए लगातार प्रयासरत हूं।

लाठीचार्ज पर कहा, पुलिस बेहतर तरीके से हाईकोर्ट के आदेश का पालन कर सकती थी
कुरुक्षेत्र में लाठीचार्ज के सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश का पालन करना पुलिस का काम था। उसे अधिक बेहतर तरीके से किया जा सकता था। हैफेड के माध्यम से 4800 रुपये प्रति क्विंटल सूरजमुखी की खरीद कर रहे हैं। उसमें एक हजार भावांतर भरपाई योजना के तहत दे रहे हैं। शाहबाद के कुछ एरिया में थोड़ी बहुत दिक्कत थी। भावांतर में बढ़ोतरी पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


पहलवानों के मामले में दिल्ली पुलिस टाइम बाउंड जांच करे....
डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हमने तो पहले दिन ही पहलवानों के आंदोलन को समर्थन दिया था। हमारा संगठन इसके पक्ष में है। भाजपा के लोग भी निष्पक्ष जांच की बात कर रहे हैं। हमारा संविधान भी कहता है कि जब तक आरोप जब तक सत्यापित न हों, तथ्यों की जांच न हो जाए तब तक आरोपी को दोषी करार नहीं दिया जाता। बहनों की ओर से लगाए गए आरोपों की गंभीरता को देखते हुए मैं चाहता हूं कि दिल्ली पुलिस टाइम बाउंड जांच पूरी करे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें