हिसार। जिले में डेंगू संक्रमण के बुधवार को तीन नए मामले सामने आए हैं। जिले में अब 62 केस मिले, जिनमें से 13 सक्रिय हैं। अभी तक एक डेंगू मरीज की मौत हो चुकी है। जिला मलेरिया विभाग द्वारा जहां पर डेंगू के लारवा मिल रहे हैं, वहां लारवा एक्टिवीटी चलाई जा रही हैं। लारवा मिलने पर लोगों को चेतावनी नोटिस दिए जा रहे हैं।
जिला मलेरिया विभाग की तरफ से सर्वे के दौरान बुधवार को मोहल्ला सैनियान में हेल्थ इंस्पेक्टर जितेंद्र के नेतृत्व में जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके अलावा शिव कॉलोनी और सूर्य नगर में ब्लड स्लाइड बनाकर लोगों के सैंपल लिए गए। अमरदीप कॉलोनी रमेश कुंडू ने अपनी टीम के साथ जागरूकता अभियान चलाया।