फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू आपातकाल शुरू, एक बेड पर दो मरीजों का हो रहा उपचार

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में एक बेड पर उपचाराधीन डेंगू आशंकित दो मरीज। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। जिले में डेंगू का आपातकाल शुरू हो चुका है। एक तरफ स्वास्थ्य विभाग पुख्ता प्रबंध के दावे कर रहा है, वहीं शनिवार को नागरिक अस्पताल में एक बेड पर दो-दो मरीजों को उपचार दिया जा रहा था। नागरिक अस्पताल में अभी तक डेंगू मरीजों के लिए अलग से वार्ड तक नहीं बनाया गया है। सिंगल डोनर प्लेटलेट्स किट के लिए मरीजों को भटकना पड़ रहा है। रैंडम डोनर प्लेटलेट्स (आरडीपी) की अस्पताल में कमी नहीं, लेकिन डोनर की तलाश बड़ी समस्या के रूप में सामने आ रही है। जिले में सोमवार को 18 नए केस मिलने के साथ आंकड़ा 447 पहुंच चुका है।
विज्ञापन

प्लेटलेट्स घटने पर ब्लड की पड़ी जरूरत, आठ घंटे की वेटिंग मिलने से पुजारी की डेंगू आशंकित बेटी ने तोड़ा दम
डीसी कॉलोनी स्थित भारत माता मंदिर के पुजारी रामकिशोर शुक्ल की 13 वर्षीय डेंगू आशंकित बेटी की मौत हो गई। पंडित रामकिशोर शुक्ल ने बताया कि उसकी बेटी को बुखार के कारण जिंदल अस्पताल की इमरजेंसी में चेक कराया था। उसकी हालत गंभीर थी, लेकिन वहां पर बेड नहीं मिलने पर उसे अन्य अस्पताल ले जाने को कहा गया। इसके बाद गीतांजलि अस्पताल में दाखिल कराया गया, वहां डेंगू रिपोर्ट में पॉजिटिव मिली थी।
पहली रिपोर्ट में 29 हजार प्लेटलेट्स आई, दूसरी रिपोर्ट में 24 हजार और तीसरी रिपोर्ट में 18 हजार आई। बेटी का एबी पॉजिटिव ब्लड ग्रुप था। पहले दो डोनर आए, उनका ब्लड ग्रुप चेक किया तो दोनों का मैच नहीं हुआ। इसके बाद चार डोनर एकत्रित किए तो ब्लड बैंक में ब्लड चढ़ाने के लिए आठ घंठे की वेटिंग लिस्ट थी। ब्लड चढ़ाने से पहले ही बच्ची ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

चौधरी देवीलाल में मरीजों को मिल सकती है संजीवनी
सीएमओ डॉ. रत्ना भारती का कहना है कि जरूरत पड़ने पर डेंगू के मरीजों को चौधरी देवीलाल संजीवनी अस्पताल में रेफर किया जाएगा। फिलहाल इसकी जरूरत नहीं है, लेकिन अस्पतालों में बेड की कमी शायद अधिकारियों को दिखाई नहीं दे रही। उल्लेखनीय है कि सोमवार को शास्त्री नगर निवासी 26 वर्षीय डेंगू आशंकित मरीज व एक अन्य मरीज को इमरजेंसी वार्ड के साथ वाले कमरे में एक बेड पर उपचार दिया जा रहा था। इसके अलावा डेंगू आशंकित 12 क्वार्टर निवासी 18 वर्षीय युवक और ढंढूर निवासी 48 वर्षीय व्यक्ति को इमरजेंसी के साथ वाले कमरे में उपचार दिया जा रहा था।
नगर निगम को ठहराया जिम्मेदार
शहर में बढ़ते डेंगू के मामलों का जय भीम आर्मी के चेयरमैन संजय चौहान ने नगर निगम को जिम्मेदार ठहराया है। नगर निगम की लापरवाही से शहर में डेंगू व मलेरिया ने विकराल रूप ले लिया है। शहर में मच्छरों की भरमार है। इसके समाधान की ओर प्रशासनिक अधिकारियों का ध्यान नहीं है।
यहां-यहां मिले नए मरीज
गंगवा निवासी 9 वर्षीय बच्ची, शिव नगर निवासी 10 वर्षीय बच्ची, विनोद नगर निवासी 16 वर्षीय किशोरी, हाउसिंग बोर्ड निवासी 16 वर्षीय किशोर, टोकस निवासी 21 वर्षीय युवती, बालसमंद निवासी 22 वर्षीय युवक, न्यू ऋषि नगर निवासी 23 वर्षीय युवक, आजाद नगर निवासी 24 वर्षीय युवक, हरीकोट निवासी 33 वर्षीय युवती, 12 क्वार्टर निवासी 38 वर्षीय युवती, नवदीप कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय युवक, आजाद नगर निवासी 41 वर्षीय युवती, सैनियान मोहल्ला निवासी 45 वर्षीय युवक, जैन गली निवासी 47 वर्षीय युवक, रावलवास खुर्द निवासी 48 वर्षीय महिला, आदर्श नगर निवासी 51 वर्षीय व्यक्ति, शिव नगर निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर-14 निवासी 56 वर्षीय व्यक्ति डेंगू संक्रमित मिले।
विज्ञापन

ब्लड बैंक में किट का स्टॉक
मंगलम ब्लड बैंक 00
नलवा ब्लड बैंक 00
सर्वोदय ब्लड बैंक 00
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें