हांसी। दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने से पहले बुधवार को पुलिस ने कांग्रेस के कई नेताओं को घरों में रोके रखा।विधानसभा चुनाव के कांग्रेस प्रत्याशी रहे राहुल मक्कड़ को गीता चौक के पास उनके समर्थकों के साथ रोककर घर भेज दिया गया।
वहीं कांग्रेस नेता तेलूराम जांगड़ा, नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष प्रतिनिधि सुमन शर्मा और यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष सोविन भाटला को भी उनके आवासों पर कैद रखा। पुलिस ने सभी स्थानों पर सुरक्षा बल तैनात रखा।
राहुल मक्कड़, कांग्रेस नेता तेलूराम जांगड़ा ने आरोप लगाया कि वह समर्थकों के साथ शांतिपूर्वक दिल्ली जा रहे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में रोककर आगे बढ़ने से रोक दिया। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया। इस दौरान समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।