फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद पर घर जाते समय गाड़ी का एक्सल टूटा, 13 घायल

Tue, 13 Sep 2016 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
विज्ञापन
accident - फोटो : Bureau
विज्ञापन
दिल्ली बाईपास पर राजकीय महिला कॉलेज के सामने सोमवार दोपहर बाद एक पिकअप का एक्सल टूट जाने से गाड़ी असंतुलित होकर पलट गई। हादसे में पिकअप में सवार चालक समेत 13 लोगों को चोटें आई हैं। इनमें से तीन की हालात गंभीर बनी हुई है। आसपास के लोगों ने घायलों को गाड़ी के नीचे बाहर निकाला और उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। घायलों में सभी यूपी के गाजियाबाद जिले के रहने वाले हैं। ये हिसार स्थित नामदेव धर्मशाला में रह रहे थे और फेरी लगाकर कपड़ा बेचने का काम करते हैं।
विज्ञापन


कपड़ा बेचने का करते है काम
यूपी के गाजियाबाद जिले के रहने वाले दिलसार ने बताया कि करीब 15 दिन पहले वह अपने साथियों के साथ शहर में कपड़ा बेचने के लिए आया था। उन्होंने बताया कि कल ईद का त्योहार है, जिसके चलते सभी पिकअप में सवार होकर अपने अपने घर जा रहे थे। धर्मशाला से कुछ दूर ही निकले थे कि अचानक पिकअप गाड़ी का एक्सल टूट गया और गाड़ी पलट गई, जिस कारण सभी को चोटें आईं।

लोगों ने मिलकर उठाई गाड़ी फिर निकाला
घायलों ने बताया कि अचानक एक्सल टूटने के कारण गाड़ी पलट गई। हादसे में सभी लोग गाड़ी के नीचे दब गए। हादसा देेख यहां से गुजरने वाले लोगों ने मदद की। कई लोगों ने मिलकर पिकअप को उठाया और घायलों को बाहर निकाला।
विज्ञापन


ये हुए घायल
सड़क हादसे में दिलसार, नसोद, वसीम, सोहिल, अहसान, अरुण, अलिसेर, हरून, इस्तकार, हसीम, फिलौर, कयूर आदि घायल हो गए। इन घायलों में नसौद, अलिसेर और कयूर की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों का फिलहाल शहर के अलग अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें