स्वीटी बूरा ने बताया कि शादी के बाद उसने देखा कि दीपक ज्यादातर समय घर से बाहर रहता है। वह 5-6 दिन के बाद घर आता है। जब वह उससे पूछती हैं कि कहां थे तो वह गुस्से में आ जाता। उसे धमकाते कि वह खेल में बड़ा नाम है। बहुत बड़ा नेता है। उसे कई कार्यक्रमों में जाना पड़ता है। इसलिए वह घर नहीं आ सकता।
स्वीटी बूरा को इसी साल अर्जुन अवार्ड मिला है। 17 जनवरी को उसे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अवार्ड दिया था। अवार्ड के बाद स्वीटी बूरा ने अपने पति, अपनी मां, अपनी बहन के साथ की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड की थी। इसके बाद स्वीटी की कोई फोटो नहीं है। 25 जनवरी को वह घर छोड़कर चली गई थी। नौ फरवरी को दीपक हुड्डा उसे मनाने भी गया।
स्वीटी बूरा 11 फरवरी को एसपी से मिलने पहुंची थी। उस समय स्वीटी ने मीडिया को कोई जानकारी देने से इन्कार कर दिया था। इसके बाद दो बार फिर एसपी कार्यालय पहुंची। महिला थाना में केस दर्ज होने के बाद यह मामला जानकारी में आया। स्वीटी ने इस संबंध में अदालत में भी केस दायर किया है।
एसपी शशांक कुमार सावन ने बताया कि इस मामले में स्वीटी बूरा के पति और उसकी बहन पूनम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की छानबीन जारी है। कानून के अनुसार आगे कार्रवाई की जाएगी।