फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेड टीचर का फरमान एससी स्टूडेंट करेंगी टॉयलेट साफ

Tue, 21 Oct 2014 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव रावलवास खुर्द में गर्ल्स हाई स्कूल की हेड टीचर की ओर से एससी स्टूडेंट को टॉयलेट साफ करने का फरमान सुनाए जाने पर बवाल मच गया।
विज्ञापन


छात्राएं परिजनों के साथ सोमवार को जिला शिक्षा अधिकारी व पुलिस को शिकायत करने लघु सचिवालय पहुंची।

छात्राओं ने आरोप लगाया कि हेड टीचर ने उन्हें कहा कि छात्रवृत्ति पाने वाली छात्राएं फ्री के रुपये ले रही हैं। वे स्वच्छ भारत अभियान के तहत टॉयलेट साफ करेंगी।

जिला शिक्षा अधिकारी मधु गुप्ता ने तुरंत इस मामले में डिप्टी डीईओ को जांच के आदेश दिए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी को दी गई शिकायत में छात्राओं ने बताया कि शुक्रवार को स्कूल में राइटिंग कंपीटिशन था।
विज्ञापन


हेड टीचर उर्मिल इसी दौरान आई और कहा कि एससी स्टूडेंट खड़ी हो जाओ। छात्राओं का कहना है कि उन्हें नहीं पता था कि मैडम क्या कहेंगी। कंपीटिशन में बैठी छात्राएं खड़ी हो गई।
विज्ञापन


आरोप है कि हेड टीचर ने फिर कहा कि तुम सभी फ्री में छात्रवृत्ति लेती हो। पूरे देश में स्वच्छ भारत अभियान चल रहा है, अब जाओ और टॉयलेट साफ करो।

छात्राओं ने टॉयलेट साफ करने से इंकार कर दिया। उन्होंने यह बात परिजनों को बता दी। परिजनों को जब इस बारे में पता चला तो शनिवार को गांव में पंचायत हुई।

सरपंच व छात्राओं के परिजन स्कूल पहुंचे। उन्होंने हेड टीचर से बात की और ऐसा करने का कारण पूछा। परिजनों का कहना है कि

हेड टीचर ने उन्हें भी यह कहकर स्कूल से बाहर निकाल दिया कि परिजनाें का स्कूल के मामले में दखलअंदाजी करने की जरूरत नहीं।

परिजन बोले, हेड टीचर पर हो कार्रवाई
छात्राएं और परिजन सोमवार को जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. मधु गुप्ता से मिले। उन्होंने हेड टीचर पर कार्रवाई करने की मांग की है।

शिकायत की एक कॉपी उन्होंने एसपी कार्यालय में भी दी। जिला शिक्षा अधिकारी ने मामले की जांच करवाने की बात कही।

मामले के बारे में शिकायत देने छात्राएं व उनके परिजन आए थे। उन्होंने हेड टीचर पर टॉयलेट साफ करवाने का आदेश देने का आरोप लगाया था।

मामले की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल डिप्टी डीईओ को जांच के आदेश दे दिए गए हैं। यह बड़ा संवेदनशील मामला है, दीपावली के बाद जांच हो पाएगी।
- डॉ. मधु गुप्ता, डीईओ, हिसार  
 
मैंने छात्राओं को स्वच्छ भारत अभियान के तहत साफ-सफाई रखने के बारे में बताया था। छात्राओं को भ्रमित किया गया है, जिसके कारण वे आरोप लगा रही हैं।

मैंने न तो किसी छात्रा का ऐसा कहा है और न ही कभी कहूंगी। मुझे जाति से कोई मतलब नहीं, सभी छात्राएं मेरे लिए एक जैसी हैं।
- उर्मिल, हेड टीचर, रावलवास खुर्द
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें