फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हाईवे पर लगेंगे सजावटी पोल, 1.28 करोड़ रुपये की आएगी लागत

Sun, 10 Mar 2024 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। शहर के अंदर से गुजरने वाले हाईवे पर इस बार एलईडी स्ट्रीट लाइटों के सजावटी पोल लगाए जाएंगे। इसके लिए काम शुरू हो गया। इस पर लोकनिर्माण विभाग द्वारा करीब 1.28 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

हाईवे पर करीब 100 पोल लगाए जाएंगे। एक पोल के दोनों तरफ एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। ये पोल हाईवे के बीचों बीच बने डिवाइडर पर लगेंगे। पोल लगाने का काम शुक्रवार से शुरू हो गया। करीब 20 पोल अब तक लग भी चुके हैं। यह काम लोकनिर्माण विभाग की इलेक्ट्रिकल विंग द्वारा करवाया जा रहा है। इन लाइटों के पोल को फरीदाबाद से तैयार करवाया गया है। पहले विभाग द्वारा यहां पर सामान्य पोल लगाने की योजना थी। लेकिन विधायक के कहने पर विभाग ने सजावटी पोल लगाने की योजना बनाई। अधिकारियों के अनुसार इस काम को मार्च महीने के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा।
बता दें कि शहर के अंदर से गुजरने वाले इस हाईवे पर नगर परिषद द्वारा करीब चार वर्ष पहले एलईडी स्ट्रीट लाइट लगवाई गई थी। यहां पर लाइटों के पोल सामान्य थे। लोकनिर्माण विभाग द्वारा इस हाईवे को फोरलेन किया गया तो उन पोल को हटा लिया गया था। विभाग द्वारा अब उन पोल की जगह पर इन सजावटी पोल को लगाया जा रहा है। हटाए गए पोल नगर परिषद के पास है। नगर परिषद द्वारा इन्हें अन्य किसी स्थान पर लगाने की योजना है।
विज्ञापन



लघु सचिवालय में भी लगनी हैं एलईडी लाइटें
लघु सचिवालय परिसर में सोडियम लाइटों को हटाकर एलईडी लाइटें लगाई जानी हैं। नई लाइटें लगाने के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा टेंडर एक फर्म को अलॉट किया जा चुका है। फर्म द्वारा आगामी दिनों में काम शुरू किया जाएगा। इस योजना पर 15.76 लाख रुपये खर्च होंगे।


एलईडी लाइटों के पोल लगाने का काम शुरू हो गया है। इस महीने के अंत तक काम पूरा कर लिया जाएगा। 1.28 करोड़ रुपये से यह काम होना है। - सुमेर सिंह, एसडीओ, इलेक्ट्रिक्ल, लोकनिर्माण विभाग।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें