अग्रोहा मेडिकल में भर्ती 8 वर्षीय बच्चे समेत दो संक्रमितों की मौत, 206 नए केस मिले
चिंता : कोरोना की तीसरी लहर में लगातार छठे दिन मौत का सिलसिला जारी
राहत : एक सप्ताह में 2471 मरीज मिले जबकि 2018 हुए स्वस्थ
संवाद न्यूज एजेंसी
हिसार। जिले में कोरोना के केस कम हो रहे हैं, लेकिन लगातार छठे दिन संक्रमितों की मौत का सिलसिला जारी है। मंगलवार को 206 नए मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव और अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कोरोना संक्रमित 8 वर्षीय बच्चे समेत दो मरीजों की मौत की पुष्टि हुई है। हालांकि बच्चा फतेहाबाद का रहने वाला था। वहीं, जान गंवाने वाला 55 वर्षीय व्यक्ति जिंदल लेबर कॉलोनी का रहने वाला था। कोरोना की तीसरी लहर में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमितों में 7 चिकित्सक, 25 विद्यार्थी, 6 पुलिस कर्मचारी, 8 हेल्थ वर्कर, 5 अध्यापक, 12 नर्स, 2 बच्चे, एक साइंटिस्ट, 5 बैंक कर्मचारी शामिल हैं। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 1546 पहुंच चुकी है।
तीसरी लहर में मरीजों का आंकड़ा
तिथि मरीज
1 से 5 जनवरी तक 64
6 से 10 जनवरी तक 378
11 से 15 जनवरी तक 1213
16 से 20 जनवरी तक 2836
21 से 25 जनवरी तक 4390
एक दिन में सर्वाधिक केस कब मिले
लहर संक्रमित तिथि
पहली लहर 351 18 नवंबर 2020
दूूसरी लहर 1465 8 मई 2021
तीसरी लहर 487 20 जनवरी 2022
एक दिन में सर्वाधिक सक्रिय केस
पहली लहर 2125 31 नवबंर 2020
दूसरी लहर 8982 12 मई 2021
तीसरी लहर 1895 23 जनवरी 2022
एक दिन में सर्वाधिक मौतें
पहली लहर 08
दूसरी लहर 25
तीसरी लहर 02
वैक्सीनेशन का आंकड़ा
10 जनवरी 15481
11 जनवरी 11177
12 जनवरी 6579
13 जनवरी 230
14 जनवरी 5885
15 जनवरी 5059
16 जनवरी 896
17 जनवरी 6299
18 जनवरी 5947
19 जनवरी 4398
20 जनवरी 4398
21 जनवरी 3076
22 जनवरी 1360
23 जनवरी 525
24 जनवरी 3252
25 जनवरी 2520
कोविड अस्पताल में 5 नए मरीज भर्ती किए गए हैं, जबकि 4 लोगों का स्वास्थ्य ठीक होने पर उन्हें घर भेज दिया गया है। अब तक कोविड-19 में भर्ती मरीजों की संख्या 21 है। - डॉ. राजीव चौहान, नोडल अधिकारी, अग्रोहा मेडिकल कॉलेज
सोमवार देर रात मेडिकल कॉलेज में भर्ती 8 वर्षीय बच्चें की कोरोना से मौत हो चुकी है। बच्चा अस्पताल में वेंटिलेटर पर था। - डॉ. अलका छाबड़ा, निदेशक, अग्रोहा मेडिकल कॉलेज
लगातार सैंपल लिए जा रहे हैं। तीसरी लहर कब तक खत्म होने वाली है, यह बात कहना मुश्किल है। लगातार केस आ रहे है। वहीं शनिवार और रविवार को सैंपल कम लिए जाते हैं तो उस दौरान मरीजों की संख्या भी कम हो जाती है। लोगों से अपील है कि हल्के लक्षण दिखने पर उसे अनदेखा न करें और सैंपल जरूर करवा ले।
- डॉ. सुभाष खतरेजा, डिप्टी सीएमओ