फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: निर्माणाधीन इमारत में रस्सी टूटने से गिरे राजमिस्त्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शहर के कैमरी रोड पर निर्माणाधीन इमारत में काम के दौरान पैड की रस्सी टूटने से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए राजमिस्त्री की रविवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सूचना मिलने पर आजाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सोमवार को जिला नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले में इत्तेफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन

मृतक की पहचान बैंक कॉलोनी निवासी विनोद (62) के रूप में हुई है, जो पेशे से राजमिस्त्री थे। मृतक के बेटे शुभम ने बताया कि उसके पिता पिछले कई दिनों से कैमरी रोड स्थित एक निर्माणाधीन आवास में काम कर रहे थे। 31 जनवरी को भी वह काम पर गए थे। इसी दौरान शाम करीब 5:30 बजे सूचना मिली कि काम करते समय रस्सी टूटने से वह नीचे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रविवार रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल में रखवाया और सोमवार दोपहर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें