कोरोनाकाल में ऑनलाइन ठगी के मामले बढ़े हैं। वहीं साइबर सेल भी हरकत में आ चुकी है। साइबर सेल ने ठगी का शिकार हुए लोगों के रुपये वापस करवाए हैं। विकास नगर के रिटायर मास्टर किताब सिंह के बैंक खाते से 99 हजार 996 रुपये निकाले गए थे। साइबर सेल ने कार्रवाई करते हुए 90 हजार रुपये की रिकवरी करवा दी है।
जानकारी के अनुसार मास्टर किताब सिंह के पास अंजान नंबर से कॉल आई थी। सामने वाले ने खाते में कुछ रकम जमा कराने के नाम पर एक लिंक भेजा। जब उन्होंने इस लिंक पर क्लिक किया तो खाते से 99 हजार 996 रुपये कट गए थे। इसके बाद उन्होंने हांसी की साइबर सेल से संपर्क किया और साइबर सेल ने कार्रवाई करते हुए 90 हजार 122 रुपये की रिकवरी करवा दी है। वहीं, गांधी कॉलोनी के युवक प्रशांत अरोड़ा के बैंक खाते से 30 हजार रुपये निकले थे, जिसमें से 18 हजार रुपये की रिकवरी करवा दी थी। एसपी नितिका गहलोत ने बताया कि कोई भी व्यक्ति पुलिस जिला के मोबाइल नंबर 9254477701 व 100 पर तुरंत फोन कर साइबर फ्रॉड से जुड़ी सभी जानकारी व्हाट्सएप कर सकते हैं। पुलिस तुरंत कार्रवाई करेगी।