फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपका संघर्ष जितना कठिन होगा, सफलता उतनी ही अधिक शानदार होगी : कुलपति

Thu, 17 Apr 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हिसार के जीजेयू की सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुति देते कलाकार
विज्ञापन
हिसार। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के गूंज क्लब व स्पिक मैके के सौजन्य से आयोजित सांस्कृतिक संध्या में बताैर मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई, डाॅ. वंदना बिश्नोई ने शिरकत की। कुलपति ने कहा कि संघर्ष जितना कठिन होगा, सफलता उतनी ही शानदार होगी।
विज्ञापन

विवि के विद्यार्थियों ने फौजी का संघर्ष नामक प्रेरणादायक संगीतमय नाटक के जरिये संघर्ष की कहानी को दिखाया। स्पिक मैके के सौजन्य से प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित रितेश मिश्रा व पंडित रजनीश मिश्रा के साथ-साथ पंडित सुमित कुमार और पंडित मितेश झा ने शास्त्रीय संगीत की शानदार प्रस्तुतियां दीं।
विद्यार्थियों ने दिखाया कि एक फौजी को किस तरह से फौज के साथ समाज में भी संघर्ष का सामना करना पड़ता है। फौजी के परिवार को किस तरह की कठिनाइयों से गुजरना पड़ता है। आयोजन के दौरान विद्यार्थियों से विद्वान संगीत विशेषज्ञों से सीधा संवाद भी किया। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रश्नों के उत्तर भी दिए।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियां हमें अपनी सभ्यता और संस्कृति से भी जोड़ती हैं। शास्त्रीय संगीत हमारी सांस्कृतिक विरासत का अमूल्य हिस्सा है। यह केवल स्वर और ताल की रचना नहीं, बल्कि साधना और आत्मा का संवाद है। विश्वविद्यालय में स्पिक मैके हेरिटेज क्लब की स्थापना की जाएगी। इसके माध्यम से विद्यार्थी शास्त्रीय संगीत, नृत्य, लोककला और भारतीय परंपराओं से और गहराई से जुड़ पाएंगे। इस माैके पर डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो. अनिल कुमार, गूंज क्लब के संरक्षक प्रो. खुजान सिंह, डाॅ. विनीता चौहान, डाॅ. सुनीता रानी व डाॅ. मनीषा जांगड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें