फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 1.33 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में सीएससी सेंटर संचालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। थाना साइबर क्राइम पुलिस ने अधिवक्ता राजकुमार को डिजिटल अरेस्ट कर 1.33 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में सीएससी संचालक कंवारी निवासी अंकुश को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश करके एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 1 करोड़ 33 लाख 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में आरोपी ने अपने गांव में अपने सीएससी सेंटर पर किसी बैंक के नाम का सब्सक्रिप्शन के नाम पर लोगों को झांसे में लेकर उनके फार्मों पर अंगूठे लगवाकर उनके फर्जी खाते खोलकर दिए थे। उन खातों में धोखाधड़ी के रुपये डलवाए थे। थाना साइबर क्राइम पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। इस अभियोग में 20 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें