सिवानी बोलान के पास माइनर में आई दरार।
अग्रोहा। गांव सिवानी बोलान में साबरवास लिंक माइनर टूटने से कई एकड़ में खड़ी गेहूं और सरसों की फसल जलमग्न हो गई। सूचना मिलने पर नहर विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। जेसीबी की मदद से माइनर की दरार को पाटने का काम किया गया और शाम तक इसे बंद किण्जाने पर किसानों ने राहत की सांस ली।
किसान अत्तर सिंह ने बताया कि साबरवास माइनर गोरखपुर से कुलेरी गांव तक जाती है। वीरवार सुबह लगभग साढ़े नौ बजे माइनर में करीब 20-25 फुट तक दरार आ गई। इससे उनके अलावा, आनंद सिंह, सतबीर और धर्मवीर सुंदर सहित कई किसानों की फसल डूब गई। माइनर केवल एक वर्ष पूर्व ही बनाई गई थी लेकिन इसमें घटिया सामग्री के इस्तेमाल के कारण यह टूट गई।