फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar Murder: गली में दूध का कैंटर खड़ा करने के विवाद में युवक की हत्या, पूर्व फौजी और उसके परिवार पर आरोप

Mon, 13 Jun 2022 11:34 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

चमारखेड़ा निवासी बलबीर का बेटा रमेश गांव में दूध की डेयरी करता था। दूध बेचने वाले लोग डेयरी पर आते थे तो वाहन गली में खड़े होते थे। इसी वजह से पड़ोसी रिसाल सिंह उसके साथ झगड़ा करता था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार के चमारखेड़ा गांव में गली के अंदर दूध का कैंटर खड़ा करने की बात को लेकर हुए दो पक्षों में झगड़े में 28 वर्षीय युवक रमेश की हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप गली में रहने वाले पूर्व फौजी रिसाल सिंह, उसकी पत्नी और बेटे पर लगा है। सूचना मिलने पर उकलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सामान्य अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, चमारखेड़ा निवासी बलबीर का 28 वर्षीय बेटा रमेश गांव में दूध की डेयरी करता था। पड़ोस में रहने वाला पूर्व फौजी रिसाल सिंह अक्सर रमेश के साथ झगड़ा करता था। दूध बेचने वाले लोग डेयरी पर आते थे तो वाहन गली में खड़े होते थे। इसी वजह से रिसाल सिंह उसके साथ झगड़ा करता था।

रात को डेयरी के सामने दूध का कैंटर खड़ा था। उसे हटाने को लेकर रिसाल सिंह और रमेश के बीच झगड़ा हो गया। बातों बातों में झगड़ा इतना बढ़ गया कि रिसाल सिंह, उसकी पत्नी और बेटे ने रमेश पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। बीच बचाव करने आया एक युवक भी घायल हो गया। जख्मी हालत में रमेश को पहले बरवाला के सरकारी अस्पताल और बाद में सामान्य अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उकलाना पुलिस मृतक के शव का सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें