फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के अवैध संबंध से तंग आकर पत्नी ने लगाया फंदा, मौत

Mon, 30 Nov 2015 01:52 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ठंडी सड़क वाल्मीकि बस्ती में एक महिला ने अपने पति के दूसरी महिला के साथ अवैध संबंधों के चलते तंग आकर फांसी का फंदा लगा लिया।
विज्ञापन


महिला की पहचान 30 वर्षीय पूजा के रूप में हुई है। पूजा का सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों के हवाले कर दिया।

पुलिस ने मृतका के भाई के बयान पर पूजा के पति व सास के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मृतका के भाई उधम सिंह ने आरोप लगाया है कि उसकी बहन की शादी वर्ष 2007 में अमित के साथ हुई थी।
विज्ञापन


अमित नगर निगम में सफाई कर्मचारी है। आरोप है कि अमित के किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध थे। वह निगम से मिलने वाला वेतन भी उक्त महिला को ही देता था। इसका पूजा अकसर विरोध करती थी।
विज्ञापन


आरोप है कि जब भी पूजा विरोध करती तो अमित मारपीट करता था। उधम सिंह का आरोप है कि शनिवार रात को भी इस मामले को लेकर दोनों में कहासुनी हुई और पूजा ने पंखे से चुन्नी बांधकर गले में फंदा लगा लिया।

भाई ने पुलिस को दिए बयान में लिखवाया है कि रात करीब साढ़े नौ बजे उसकी दूसरी बहन ऊषा का उसके पास फोन आया।

जब वे घर पहुंचे तो मृतका को उन्होंने फंदे से उतारकर फर्श पर लेटा रखा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया।

सिटी थाना पुलिस ने मृतका के भाई के बयान पर अमित व कोकण देवी पर केस दर्ज कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें