फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की प्रताड़ना पर दो बच्चों के साथ घर से निकली महिला, एक बच्चे का शव नहर में मिला, हत्या का आरोप

Sat, 15 Oct 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
- फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
आदमपुर में पति की प्रताड़ना से तंग आकर दो दिन पहले घर से निकली एक महिला व दो बच्चों में से एक बच्चे का शव नहर में मिला है। मासूम का शव पुलिस ने कब्जे में लेकर महिला व 10 वर्षीय लड़की की तलाश शुरू कर दी है। महिला के परिजनों ने पति पर हत्या कर शव नहर में फेंकने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


परिजन सुभाष व जगदीश ने बताया कि उनकी बेटी की सुमन की शादी वर्ष 2005 में आदमपुर निवासी सुशील के साथ हुई थी। सुमन के दो बच्चे हैं जिनमें एक 10 वर्ष की चंचल व 7 साल का लड़का हर्षित है। दो दिन पहले सुमन का फोन आया था कि सुशील उनके साथ मारपीट कर रहा है उन्हें आकर ले जाओ।

वे उसे शाम को लेकर आने ही वाले थे कि उन्हें सूचना मिली की सुमन अपने बच्चों चंचल व हर्षित के साथ लापता हो गई है। परिजनों ने उसे खूब तलाश किया। मगर वह नहीं मिली। शुक्रवार सुबह तीनों की चप्पलें व सुमन की चुन्नी कालीरावण गांव स्थित नहर के किनारे मिली।
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि ये इस तरह से रखी हुई थी कि जैसे शोरूम में संभालकर रखी जाती है। जब उनकी तलाश की तो शाम को सीसवाल गांव में सिद्धमुखनहर में मासूम हर्षित का शव मिला। मासूम के माथे व आंख के नीचे चोट के निशान हैं। परिजनों ने आरोप लगाया है कि सुशील ने तीनों की हत्या कर शव नहर में फेंक दिए। हालांकि दो अन्य की तलाश की जा रही है।

अभी तक मासूम का ही शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हिसार नागरिक अस्पताल के डैडहाउस में रखवा दिया है। हालांकि पुलिस ने परिजनों के बयान पर आत्महत्या के लिये मजबूर करने का केस दर्ज किया है।

परिजनों के बयान पर महिला के पति सुशील व अन्य पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर लिया है। बच्चे की सीसवाल के पास नहर से डैडबॉडी मिली है। महिला व लड़की की तलाश जारी है।
विज्ञापन

- रघुबीर सिंह, एसएचओ आदमपुर।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें