फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट का फैसला: 128 किलोग्राम गांजे के साथ पकड़े तीनों दोषियों को सुनाई 12-12 साल कैद की सजा

Tue, 22 Feb 2022 11:57 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

18 फरवरी को अदालत ने आरोपियों को दोषी करार दिया था। आरोपियों ने पुलिस से बचने के लिए बैग के ऊपर खिलौने रखे हुए थे। तीनों दोषियों पर सवा-सवा लाख रुपये जुर्माना लगाया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के हिसार में अदालत ने 128 किलोग्राम गांजा रखने के मामले में मंगलवार को तीनों दोषियों को 12-12 साल कैद की सजा सुनाई है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश वीपी सिरोही की अदालत ने तीनों दोषियों पर सवा-सवा लाख रुपये जुर्माना लगाया है। जुर्माना न देने पर दो-दो साल की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। अदालत ने तीनों को 18 फरवरी को दोषी करार दिया था। इस संबंध में हांसी सदर थाना पुलिस ने  23 जून 2019 को केस दर्ज किया था। 

विज्ञापन


अदालत में चले अभियोग के अनुसार पुलिस ने बताया था कि घटना वाले दिन हांसी सीआईए की टीम गाड़ी में गश्त कर रही थी। सूचना मिली कि हाइवे पर रामायण मोड़ के पास उमरा गांव का बीरू और सातरोड़ खास के सूरजभान और सीताराम खड़े हैं। उनके पास एक बैग में भारी मात्रा में नशीला पदार्थ है।

इस पर टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी थैले छोड़ भागने लगे। पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। हांसी डीएसपी राजबीर सिंह की मौजूदगी में जब थैलों की तलाशी ली तो ऊपर खिलौने और नीचे गांजा मिला। आरोपियों से कुल 128 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। हांसी सदर थाना पुलिस ने उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें