फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...जब चोर को खंभे पर बांधकर पीटा

Fri, 24 Jun 2016 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
घर में चोरी करने घुसे दो, लोगों ने पीछा कर एक को दबोचा, खंभे से बांधकर की धुनाई - फोटो : bureau
विज्ञापन
गांधी कॉलोनी में दिनदहाड़े दो चोरों द्वारा घर से चोरी का प्रयास उस समय असफल हो गया, जब लोगों ने उनका पीछा कर एक को दबोच लिया, जबकि एक मौके से भागने में कामयाब हो गया। लोगों ने चोर को खंभे से बांधकर उसकी जमकर धुनाई की।  
विज्ञापन


गांधी कॉलोनी की गली नंबर एक निवासी सरला खुराना ने बताया कि वह सुबह अपने ब्यूटी पार्लर पर गई हुई थी। उनके पति संजीव खुराना बाहर रहते हैं। पीछे से उनके घर के मुख्य द्वार पर लॉक लगा हुआ था।

करीब 12 बजे उनकी बेटी से मिलने के लिए वह घर वापस आई। उन्होंने मुख्य द्वार से झांककर देखा तो दो युवक अंदर कमरों का ताला तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं, जिसके चलते उन्होंने शोर मचाकर लोगों को एकत्रित कर लिया।
विज्ञापन


इस दौरान दोनों चोर दीवार के रास्ते से भागने लगे, जिसके बाद क्षेत्र के लोगों ने उनका पीछा कर एक को दबोच लिया, जबकि दूसरा आरोपी फरार हो गया। चोरों द्वारा ताला तोड़ने के लिए प्रयोग में लाए गए औजार मौके से बरामद किए गए।

इसके बाद लोगों ने चोर को खंभे से बांध कर उसकी लातों व घूसों से जमकर पिटाई की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच कर चोर को अपने साथ ले आई। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। पकड़े गए युवक की पहचान दादरी निवासी सतीश के रूप में की गई है।

लोगों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में चार-पांच चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। आज भी यह चोर एक और घटना को अंजाम देने जा रहा था। वहीं चोर ने मारपीट के दौरान कबूल किया कि इससे पहले भी वह क्षेत्र में चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें