सुशीला भवन के पास निर्मल टॉवर में एक दुकानदार ने रंजिश में पड़ोसी पर एसी चोरी का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवा दी। पुलिस ने जांच की तो सीसीटीवी ने राज खोल दिए। चोरी का आरोप पड़ोसी पर लगाने वाला व्यक्ति ही खुद एसी रिक्शा में रखकर ले गया। हालांकि पुलिस ने मामला कैंसल कर दिया। जबकि पुलिस को इस मामले में चोरी की शिकायत देने वाले के खिलाफ केस दर्ज करना था।
रास्ते को लेकर था दोनों में विवाद
पुलिस जांच में सामने आया कि वर्ष 2008-2010 में निर्मल टॉवर में दुकानें बेची थीं। दो दुकानों का रास्ता एक शटर से था। इसी को लेकर विवाद था। दोनों ने इसकी रंजिश रखते हुए शिकायत दे दी। पुलिस ने जांच की तो सीसीटीवी खंगाला गया, जिसमें खुद शिकायतकर्ता अपना एसी, पंखे रिक्शा में रखता हुआ दिखाई दे रहा है।