फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब इंस्पेक्टर के घर दिन दहाड़े चोरी

Sun, 10 Jan 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव आर्य नगर निवासी एसआई किशोर कुमार के आवास से चोर दिन दहाड़े हजारों रुपये की नकदी और सोने-चांदी के जेवर चुरा ले गए।
विज्ञापन


मकान मालिक बेटी की शादी के चलते शहर में सामान की खरीदारी के लिए परिवार सहित गए थे। जब वे वापस घर पहुंचे तो मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। चोर तब तक माल पर हाथ साफ कर गए। दूसरी वारदात शहर में तोशाम रोड स्थित उत्तम नगर में एक छात्र के कमरे में हुई।

भिवानी में तैनात एसआई किशोर कुमार ने पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने शिकायत में बताया कि चोर उनके घर के कमरे में रखी अलमारी को तोड़कर 23 हजार 500 रुपये की नकदी, सोने-चांदी के जेवर सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन


वहीं गांव के लोग इस बात से दंग हैं कि वारदात दिन में हुई और लोगों को इस बात का पता तक नहीं चल पाया। ग्रामीणों ने पुलिस से इस घटना के आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन


कमरे का ताला तोड़ चोरी
तोशाम रोड स्थित उत्तम नगर के एक मकान में रह रहे विद्यार्थी सोमेश के कमरे का ताला तोड़कर चोर हजारों रुपये की नकदी और सामान चोरी कर ले गए।

वारदात दोपहर की है। मूलरूप से आदमपुर के लाखपुल ढाणी निवासी सोमेश शहर में एक कोचिंग सेंटर पर पढ़ने के लिए गया हुआ था।

शाम को लौटा तो वारदात का पता चला और पुलिस को शिकायत दी। उन्होंने कहा कि चोर उनके कमरे का ताला तोड़कर अलमारी में रखी करीब सात हजार रुपये की नकदी, बैटरी और अन्य सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें