फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने हाथ की नस काटी, युवती फांसी पर झूली

Sun, 10 Jan 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा/सोमेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा और सोमेश्वर थाना क्षेत्रों में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। भियारखोला अल्मोड़ा निवासी एक युवक का शव पांडेखोला के पास पड़ा मिला। उसने खुद अपने हाथ की नस काट ली थी। जबकि सोमेश्वर तहसील के डिगरा निवासी एक युवती का शव पंखे से लटका मिला।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक भियारखोला निवासी दीपक कुमार (28) पुत्र रमेश लाल शुक्रवार से लापता था। शनिवार सुबह उसका शव पांडेखोला के पास पड़ा मिला। जानकारी के मुताबिक उसने खुद अपने हाथ की नस को काफी गहरा काट लिया था। अत्यधिक रक्तस्राव हो जाने से उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मृतक पिछले काफी दिनों से डिप्रेशन में था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

एक अन्य घटना में सोमेश्वर  तहसील के अंतर्गत डिगरा निवासी रेखा भंडारी (32) पुत्री शेर सिंह का शव  मनान में किराये के कमरे में पंखे से लटका मिला। जानकारी के मुताबिक मृतक  रेखा भंडारी मजदूरी करती थी और किराये के कमरे में अकेले रहती थी। ठेकेदार  शिव सिंह ने रेखा के काम पर नहीं आने की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन


सूचना मिलने  पर सोमेश्वर पुलिस मनान गई और रेखा के कमरे की तलाशी ली तो उसका शव पंखे से लटका मिला। एसओ केआर आर्या ने बताया कि रेखा के मौत के कारणों का अभी पता नहीं चला है। पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अल्मोड़ा भेज दिया है। एसओ ने बताया कि मृतका के परिजनों की ओर से एफआईआर दर्ज नहीं कराई  गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें