फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: हिसार में चोरों का आतंक, एक ही रात में तोड़े चार दुकानों के ताले, कार में सवार होकर आए थे आरोपी

Mon, 10 Jun 2024 12:58 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

चोरों ने गुलाब सिंह चौक के पास आस्था मेडिकल और न्यू सच कहूं मेडिकल स्टोर पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर आस्था  मेडिकल स्टोर से 60000 की नगदी और न्यू सच कहूं मेडिकल स्टोर से 2000 की नगदी चोरी की।
विज्ञापन
हिसार में चोरी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार के गुलाब सिंह चौक और पुरानी सब्जी मंडी एरिया में चोरों ने चार दुकानों के शटर उखाड़ कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर हजारों की नकदी और मोबाइल ले गए। घटना का पता चलने पर शहर थाना पुलिस और एचटीएम थाना पुलिस मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन


चोर दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। चोरी की घटना का पता चलने पर दुकानदारों ने पुलिस में शिकायत दी। 

चोरों ने गुलाब सिंह चौक के पास आस्था मेडिकल और न्यू सच कहूं मेडिकल स्टोर पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर आस्था  मेडिकल स्टोर से 60000 की नगदी और न्यू सच कहूं मेडिकल स्टोर से 2000 की नगदी चोरी की। इसके अलावा तलाक की गेट के नजदीक गणपति मोबाइल स्टोर से 2000 की नगदी और पुराने मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। वही पुरानी सब्जी मंडी स्थित एक मोबाइल शॉप पर भी चोरी की वारदात हुई है। शहर थाना प्रभारी रिसाल सिंह का कहना है कि पुलिस की टीम जांच कर रही है जल्दी चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें